Bada Mangal 2025: बड़ा मंगलवार के दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने के खास उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 May 2025 2:20 PM

विज्ञापन

Bada Mangal 2025 upay

Bada Mangal 2025: राणिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमानजी की पहली भेंट भगवान श्रीराम से ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हुई थी, जिससे यह दिन विशेष महत्व रखता है. इस तिथि को हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में मंगल दोष है, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से दोष में कमी आ सकती है.

विज्ञापन

Bada Mangal 2025: हर वर्ष ज्येष्ठ मास के मंगलवार का विशेष महत्व होता है, जिसे उत्तर भारत में बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है. यह दिन पूरी तरह से हनुमान जी की आराधना के लिए समर्पित है. भक्तजन इस दिन उपवास रखते हैं, विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और बजरंगबली से अपनी समस्याओं के समाधान की प्रार्थना करते हैं. बड़ा मंगल का उत्सव उत्तर प्रदेश के लखनऊ जैसे शहरों में अत्यंत विशेष होता है, जहां भंडारे, भजन-कीर्तन और मंदिरों में लंबी कतारें देखी जाती हैं. मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी का नाम लेने और उनके लिए विशेष उपाय करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और शनि ग्रह की अशुभता भी समाप्त हो जाती है.

बड़ा मंगलवार 2025 की तारीखें

इस साल पंचांग के अनुसार बड़ा मंगल की शुरुआत 13 मई 2025 से हो रही है. ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवारों को बड़ा मंगल माना जाता है.

हनुमान जी को प्रसन्न करने के आसान उपाय

सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं

हनुमान जी की मूर्ति पर सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाने से आर्थिक संकट दूर होते हैं. मान्यता है कि यह उपाय लक्ष्मी कृपा पाने में मदद करता है.

केतु का गोचर बदल सकता है आपकी किस्मत? जानें राशि अनुसार फल

शक्कर की डली (मिश्री) चढ़ाएं

अगर बच्चे पढ़ाई में मन नहीं लगा पा रहे या कमजोर हैं, तो हनुमान जी को मिश्री अर्पित करें और इसे प्रसाद रूप में रोज उन्हें दें.

मसूर दाल और लाल फल का दान करें

कुंडली में मंगल कमजोर हो तो बड़ा मंगल के दिन मसूर दाल और कोई लाल रंग का फल (जैसे अनार या सेब) दान करें. इससे ग्रहों के दोष शांत होते हैं.

हनुमान पूजा के लिए मंत्र

ॐ हनु हनुमते नमः

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रपत्तिपराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा.

अगर आप अपनी जिंदगी में शांति, शक्ति और सफलता चाहते हैं, तो इस बार बड़ा मंगल को गंभीरता से मनाएं. हनुमान जी की भक्ति से नामुमकिन भी मुमकिन हो सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola