Ayodhya Ram Mandir: शाम होते ही जगमगा उठेगा राम मंदिर, राष्ट्रपति भवन की तरह चमकाने की तैयारी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Feb 2025 11:22 AM

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir shine like rashtrapati bhavan

Ayodhya Ram Mandir: यूपी की राम नगरी अयोध्या को राष्ट्रपति भवन की तर्ज पर रोशन करने की योजना बनाई जा रही है. इस संदर्भ में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत ने जानकारी दी कि विभिन्न कंपनियों ने लाइटिंग के लिए अपने-अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन की तरह, जो रात के 2 से 3 घंटे तक जगमगाता है, उसी प्रकार राम मंदिर को भी रोशन करने की योजना बनाई जा रही है.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं में सुधार करने की योजना पर कार्यरत है.

रामनवमी उत्सव को लेकर हो रही तैयारी

श्रद्धालुओं की वर्तमान संख्या और आगामी रामनवमी उत्सव के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं के विस्तार पर गहन चर्चा की गई. ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि बैठक में गर्मियों में पेयजल, छाया और सार्वजनिक संसाधनों के प्रबंधन की आवश्यकता पर भी विचार विमर्श किया गया.

कुंडली में शुक्र की स्थिति के लिए करें ये उपाय, माता लक्ष्मी देंगी सुख समृद्धि वृद्धि का आशीर्वाद

राष्ट्रपति भवन की तर्ज पर सजेगा अयोध्या का राम मंदिर

यहां दर्शन पूजन के साथ-साथ भक्त राष्ट्रपति भवन की भांति रात के समय राम मंदिर परिसर में भी रंग-बिरंगी रोशनी का आनंद ले सकेंगे. राष्ट्रपति भवन के समान, राम मंदिर भी रात में चमक उठेगा. इस प्रकार की योजना राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा बनाई जा रही है. रात्रि के समय कम से कम 2 से 3 घंटे तक मंदिर को विशेष लाइटों से सजाया जाएगा, ताकि राष्ट्रपति भवन की तरह राम मंदिर भी जगमगाए. इस योजना पर राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.

हमेशा 10 लाख से अधिक भक्त रहते हैं उपस्थित

सचिव चंपत राय ने बताया की वर्तमान में मंदिर में प्रतिदिन चार से पांच लाख श्रद्धालु आते हैं और अयोध्या शहर के प्रवेश मार्गों पर लगभग एक हजार बसें खड़ी रहती हैं. अयोध्या में हमेशा 10 लाख से अधिक भक्त उपस्थित रहते हैं. राय ने यह भी बताया, “इसका परिणाम यह है कि भगवान राम को 18 घंटे तक जागृत रहना पड़ता है, क्योंकि मंदिर लंबे समय तक खुला रहता है.”

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं. राम मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने के लिए देश की विभिन्न प्रमुख कंपनियों ने अपने-अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए हैं. इस संदर्भ में विभिन्न कंपनियों ने मंदिर को रोशन करने के लिए अलग-अलग तरीकों का प्रस्ताव रखा है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola