रात को परफ्यूम लगाने की ना करें भूल, इन परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Astro Tips: why to not apply perfumes at night

Astro Tips: रात के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए इस समय परफ्यूम का उपयोग करके घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.

विज्ञापन

Astro Tips: अक्सर हम अपने घरों में बचपन से यह सुनते आए हैं कि रात के समय परफ्यूम और इत्र का उपयोग करके बाहर नहीं जाना चाहिए. इसके अलावा, अन्य सुगंधित वस्तुओं का भी रात में उपयोग करने से मना किया जाता है. आइए जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है. वास्तव में, रात में खुशबूदार चीजें लगाने से या इन्हें लगाकर बाहर जाने से व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए, यह जानना आवश्यक है कि रात में परफ्यूम का उपयोग क्यों नहीं करना चाहिए.

ज्योतिष शास्त्र में परफ्यूम को लेकर कही गई ये बात

हिंदू धर्म में ज्योतिष के अनुसार कई देवी-देवताओं को इत्र अर्पित किया जाता है. पूजा में इत्र का उपयोग देवी-देवताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए किया जाता है. उदाहरण के लिए, हनुमान जी को चमेली का इत्र चढ़ाया जाता है. इसी प्रकार, प्रत्येक देवता के लिए विशेष इत्र निर्धारित होता है. सुगंध के माध्यम से किसी भी प्रकार की शक्ति को अपनी ओर खींचा जाता है. भगवान को सुगंधित फूल अर्पित करने का भी यही उद्देश्य होता है. पूजा में प्रयुक्त धूपबत्ती या अगरबत्ती भी सुगंधित होती है.

सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ, सुगंध के माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित किया जा सकता है. अधिकांश इत्र या परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा होती है. किसी भी तामसिक पूजा या तंत्र-मंत्र की विधियों में शराब और इत्र का उपयोग किया जाता है, ताकि नकारात्मक शक्तियों को अपनी ओर खींचा जा सके.

रात के समय बाल को रखें बांधकर

रात के समय महिलाओं को अपने बालों को बांधकर रखना उचित माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई महिला रात में अपने बालों को खोलकर बाहर निकलती है, तो वह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर लेती है. इसके परिणामस्वरूप, उनके जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola