Ashadha Gupt Navratri 2025 इस दिन से शुरू, ऐसे मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Jun 2025 1:15 PM
Ashadha Gupt Navratri 2025 Dates
Ashadha Gupt Navratri 2025: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 का आरंभ जल्द होने जा रहा है. इस नौ दिवसीय साधना काल में मां दुर्गा और दस महाविद्याओं की गुप्त रूप से पूजा की जाती है. विधिपूर्वक आराधना करने से साधकों को विशेष सिद्धि और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
Ashadha Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में वर्षभर में कुल चार नवरात्रि मनाई जाती हैं—चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं. गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ-साथ दस महाविद्याओं की गोपनीय विधि से पूजा की जाती है. मान्यता है कि इससे साधक के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. वर्तमान में आषाढ़ मास की शुरुआत हो चुकी है, और इसी माह में गुप्त नवरात्रि का शुभ पर्व भी आता है.
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरु
इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 26 जून 2025 से हो रही है और इसका समापन 4 जुलाई 2025 को होगा. इन नौ दिवसीय गुप्त नवरात्रों में साधक मां दुर्गा और दस महाविद्याओं की आराधना कर विशेष फल की प्राप्ति करते हैं.
Guru Purnima 2025: इस बार कब पड़ेगी गुरु पूर्णिमा? जानिए तिथि
गुप्त नवरात्रि में इनकी होगी पूजा
गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की विशेष रूप से पूजा की जाती है. पहले दिन मां काली, दूसरे दिन मां तारा, तीसरे दिन मां त्रिपुर सुंदरी, चौथे दिन मां भुवनेश्वरी, पांचवे दिन मां छिन्नमस्तिका, छठे दिन मां त्रिपुर भैरवी, सातवें दिन मां धूमावती, आठवें दिन मां बगलामुखी, नौवें दिन मां मातंगी और दसवें दिन मां कमला की आराधना की जाती है.
गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि
इस दिन प्रातः स्नान के बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह से सफाई करें और वहां मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. मां को श्रद्धा पूर्वक फूल, अक्षत (चावल) अर्पित करें. फिर धूप व दीप प्रज्वलित करें. मन ही मन मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और श्रद्धा से दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. अंत में मां की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.
गुप्त नवरात्रि की तिथियां
- प्रतिपदा तिथि- घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
- द्वितीया तिथि – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- तृतीया तिथि – मां चंद्रघंटा की पूजा
- चतुर्थी तिथि – मां कूष्मांडा की पूजा
- पंचमी तिथि – मां स्कंदमाता की पूजा
- षष्ठी तिथि – मां कात्यायनी की पूजा
- सप्तमी तिथि – मां कालरात्रि की पूजा
- अष्टमी तिथि – मां महागौरी की पूजा
- नवमी तिथि – मां सिद्धिदात्री की पूजा
- दशमी- नवरात्रि का पारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










