Ashadha Amavasya 2025 आज, इन चीजों के दान से दूर होगी पितरों की नाराजगी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Jun 2025 9:08 PM
Ashadha Amavasya 2025 Daan
Ashadha Amavasya 2025 Daan: आज 25 जून 2025 को आषाढ़ अमावस्या का पावन दिन है. यह तिथि पितरों की कृपा पाने और पितृ दोष से मुक्ति के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन विशेष वस्तुओं का दान करने से पितरों की नाराजगी दूर होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.
Ashadha Amavasya 2025 Daan: आज बुधवार, 25 जून को आषाढ़ अमावस्या का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस विशेष अवसर पर श्रद्धालु गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान और ध्यान कर पुण्य अर्जित करते हैं. इसके बाद भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है. साधक नदी के तट पर जप, तप और ध्यान साधना करते हैं. पूजा के उपरांत अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान भी किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन किया गया दान महादेव की विशेष कृपा दिलाता है और कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करता है. साथ ही पितरों की नाराजगी भी शांत हो जाती है. यदि आप भी अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आषाढ़ अमावस्या के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान अवश्य करें.
आषाढ़ अमावस्या एक अत्यंत पुण्यकारी तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ अमावस्या एक अत्यंत पुण्यकारी और महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. यह दिन खास तौर पर स्नान, दान और पितृ तर्पण के लिए श्रेष्ठ होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक किए गए कर्मकांडों से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को सुख, समृद्धि और आशीर्वाद प्रदान करते हैं.
यदि किसी व्यक्ति के जीवन में पितृ दोष के कारण बाधाएं आ रही हों या पितरों की नाराजगी बनी हो, तो आषाढ़ अमावस्या उसे दूर करने का उत्तम अवसर होती है.
इस दिन प्रातःकाल गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें. तत्पश्चात भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और पितरों के लिए तिल, जल, पुष्प और कुश से तर्पण करें. पूजा और तर्पण के बाद अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान करें.
क्या करें दान
इस दिन तिल, चावल, आटा, वस्त्र, काला तिल, घी, गुड़, सफेद चादर, जूते-चप्पल, छाता, पंखा, फल और अन्न जैसी वस्तुएं दान करना अत्यंत पुण्यदायक माना गया है. साथ ही, ज़रूरतमंदों और ब्राह्मणों को भोजन कराना पितरों की शांति का प्रमुख उपाय है. श्रद्धा से किया गया यह दान न केवल पितरों को संतुष्ट करता है, बल्कि कुंडली के दोषों को शांत कर जीवन में सकारात्मकता और शुभता भी लाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










