Apara Ekadashi 2025 कल, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 May 2025 5:55 AM

विज्ञापन

Apara Ekadashi 2025 on 23 may

Apara Ekadashi 2025: हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए अपरा एकादशी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, जब भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन उपवास रखना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से अपरा एकादशी के दिन उपवास करते हैं, उन्हें जन्म-जन्मांतर में किए गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति की संभावना भी बढ़ जाती है.

विज्ञापन

Apara Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का अत्यधिक महत्व है. इस व्रत के पालन से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. किसी भी व्रत को एकादशी के समान फलदायी नहीं माना गया है. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और भक्त व्रत का पालन करते हैं. यह व्रत विशेष रूप से पुण्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए किया जाता है. यहां हम बता रहे हैं कि अपरा एकादशी के दिन किस शुभ मुहुर्त में पूजा करें

अपरा एकादशी का शुभ मुहूर्त

इस बार अपरा एकादशी का आरंभ 22 मई को रात 1 बजकर 13 मिनट पर होगा और समाप्ति 23 मई को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगी. इसलिए अपरा एकादशी का व्रत कल 23 मई, शुक्रवार को किया जाएगा. इस दिन बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है, जो पूजा के महत्व को और बढ़ा देता है.

Apara Ekadashi 2025 के दिन हो रहा है बुध का गोचर

अपरा एकादशी व्रत के नियम

  • दशमी के दिन व्रत से पूर्व सात्विक आहार लेना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  • एकादशी के दिन व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु की पूजा करें.
  • दिन में सोने से बचें और अपने मन को नकारात्मक विचारों से दूर रखें.
  • द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराकर फिर स्वयं अपना व्रत खोलें.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola