ePaper

Anant Chaturdashi 2024 Upay: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, निगेटिव एनर्जी होगी छूमंतर

Updated at : 17 Sep 2024 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2024 Upay

Anant Chaturdashi 2024 Upay

Anant Chaturdashi 2024 Upay: आज 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी मनाया जा रहा है. इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपके आस पास और आपके घर की निगेटिव एनर्जी दूर जा सकती है.

विज्ञापन

Anant Chaturdashi 2024 Upay:  घर में नकारात्मक ऊर्जा को हम दूर करने के लिए हम कई उपाय करते हैं. अनंत चतुर्दशी का व्रत कल रखा जाएगा. इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपके आस पास और आपके घर की निगेटिव एनर्जी दूर जा सकती है.

अगर आपके घर में नकारात्मकता नजर आती है तो कल अनंत चतुर्दशी के दिन एक कलश में 14 लौंग और कपूर डालें, फिर उसे जलाएं. इस बाद उस कलश को चौराहें पर रखें. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी.

Happy Vishwakarma Puja 2024 Wishes: कृपा करे श्री गुरुदेव सुधर्मा … विश्वकर्मा पूजा की यहां से भेजें बधाई

Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी कल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा के दिन के दिन इन चीजों से करें परहेज

Jivitputrika Vrat 2024: कब है जितिया का निर्जला व्रत, जानें महत्व, पूजन का शुभ मुहूर्त

अनंत चतुर्दशी के दिन घर के किसी भी जगह पर घी का पंचमुखी दीया जरूर जलाएं. ध्यान रहे इसे आप मुख्य द्वारा, पूर्व दिशा या रसोई में से किसी स्थान पर रखें. इससे घर में खुशियां और समृद्धि बरकरार रहती है.

अनंत चतुर्दशी के दिन कलाई पर रक्षासूत्र जरूर बांधें.सूत्र में 14 गांठ होनी चाहिए, जो 14 लोकों का प्रतीक होता है. ऐसा करने से भी घर कि परेशानियां दूर होती हैं.

अनंत चतुर्दशी के दिन अगर घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाह रहे हैं तो इस दिन 14 जायफल लेकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें. ऐसा करने से आपको बुरी नजर से राहत मिल जाती है.

कब है अनंत चतुर्दशी

इस बार अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर, कल यानी मंगलवार को है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola