Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी कल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Sep 2024 11:35 AM

विज्ञापन

Anant Chaturdashi 2024

Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है. इस शुभ दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी यमुना और माता शेषनाग की पूजा भी की जाती है. इसी दिन गणेशजी का विसर्जन भी किया जाएगा.

विज्ञापन

Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है. इस त्योहार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन भी किया जाता है. आइए जानें कब मनाया जाएगा ये पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा के दिन के दिन इन चीजों से करें परहेज

Jivitputrika Vrat 2024: कब है जितिया का निर्जला व्रत, जानें महत्व, पूजन का शुभ मुहूर्त

Kanya Sankranti 2024: आज मनाई जा रही है कन्या संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त

अनंत चतुर्दशी कब है ?

गणेश चतुर्थी बाद इसके 10वें दिन यानि अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणपति जी का विसर्जन होता है. इस साल अनंत चतुर्दशी का व्रत मंगलवार, यानी कल 17 सितंबर 2024 को रखा जाएगा.

अनंत चतुर्दशी शुभ मुहूर्त क्या है ?

इस साल चतुर्दशी का प्रारंभ 16 सितंबर को दोपहर 3:10 बजे पर हो रहा है जो 17 सितंबर की सुबह 11:44 बजे समाप्त होगी. यदि आप गणेश चतुर्थी पर मुहूर्त के हिसाब से पूजा करना चाहते हैं तो आप विष्णु पूजा सुबह के वक्त कर सकते हैं. इसका शुभ मुहूर्त सुबह 6:07 से 7:51 पर है.

अनंत चतुर्दशी पूजा विधि

स्नान और शुद्धता

पूजा की तैयारी से पहले अच्छी तरह से स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें. पूजा स्थल को भी साफ कर लें और वहां एक आसन बिछा लें.

एक छोटी चौकी या पूजा की जगह पर लाल या पीले वस्त्र बिछाएं.


भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र को इस जगह पर रखें.

पूजा के लिए आवश्यक सामग्री में फूल, अक्षत (साबुत चावल), दीपक, अगरबत्ती, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर), नैवेद्य (भोग), और पत्ते शामिल हैं.

पहले दीपक या अगरबत्ती जलाएं और भगवान गणेश के समक्ष अर्पित करें.


फिर, भगवान गणेश को पंचामृत से स्नान कराएं और उन्हें चंदन, फूल, अक्षत अर्पित करें.

भगवान गणेश की स्तुति करें और उन्हें श्रद्धा पूर्वक प्रार्थना करें.


इस दिन विशेष रूप से “अनंत चतुर्दशी” व्रत की पूजा विधि और संकल्प को ध्यानपूर्वक करें.

भगवान गणेश को नैवेद्य अर्पित करें जिसमें फल, मिठाई और अन्य प्रकार का भोग हो सकता है.

भगवान गणेश की आरती करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

अंत में, गणेश जी की आरती करें और उनके समक्ष दीपक घुमाएं.

यदि गणेश प्रतिमा घर में है, तो उसे अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जित करने की तैयारी करें. प्रतिमा को जलाशय या नदी में विसर्जित करें.

पूजा के बाद, भगवान गणेश द्वारा दी गई प्रसाद को परिवार और मित्रों में बांटें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola