Akshaya Tritiya 2025 के अवसर कब है सोने की खरीदारी का शुभ समय? जानिए यहां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Apr 2025 12:41 PM

विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2025 gold purchasing time

Akshaya Tritiya 2025: हिन्दू धर्म में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है. इस दिन व्रत करके भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने से घर में धन की वर्षा होती है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं. इसके अलावा, अक्षय तृतीया के दिन सोने, चांदी, तांबे, पीतल आदि की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण आप किसी भी समय खरीदारी या मांगलिक कार्य कर सकते हैं, लेकिन यदि विशेष मुहूर्त में सोने की खरीदारी की जाए, तो माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं. अक्षय तृतीया के दिन विशेष शुभ मुहूर्त के बारे में जानने के लिए देवघर के ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2025: हर साल अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है. इसे ‘अखा तीज’ के नाम से भी जाना जाता है और मान्यता है कि इस दिन जो भी शुभ कार्य किया जाता है, उसका फल कभी खत्म नहीं होता. यानी ये ऐसा दिन होता है जब दान, पूजा, जप, हवन या सोना खरीदने जैसी चीजें जिंदगी भर सुख-समृद्धि देती हैं.

अक्षय तृतीया कब मनाई जाएगी

इस खास मौके पर लोग न सिर्फ माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, बल्कि सोना, चांदी, नई चीजें खरीदकर अपने जीवन में समृद्धि का स्वागत भी करते हैं. इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी और इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे ये दिन और खास हो गया है.

शनि जयंती कब है? जानिए पूजा विधि, उपाय और साढ़ेसाती से राहत पाने का तरीका

कब है अक्षय तृतीया 2025?

  • तारीख: 30 अप्रैल 2025 (बुधवार)
  • योग: रोहिणी नक्षत्र + बुधवार = शुभ संयोग

पूजा और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

  • सोना खरीदने का समय: सुबह 5:41 बजे से दोपहर 2:12 बजे तक
  • पूजा का समय: सुबह 5:41 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

इस दिन क्या करें और क्यों है ये खास ?

  • मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें
  • इस दिन दोनों देवी-देवताओं की पूजा करने से घर में बरकत और सौभाग्य बना रहता है.
  • तुलसी, फल, मिठाई और फूल अर्पित करें.
  • खासकर तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु को अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है.
  • सोना या चांदी खरीदें: मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना कभी घटता नहीं, बल्कि जीवन में धन और वैभव बढ़ाता है.
  • दान-पुण्य करें: गरीबों को काले तिल, अनाज, वस्त्र या धन का दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है.
  • घर में हवन या सत्यनारायण कथा: बहुत से लोग इस दिन घर में हवन, कथा या विशेष पूजा का आयोजन करते हैं.
  • नई शुरुआत के लिए परफेक्ट दिन: शादी, गृहप्रवेश या नया बिजनेस शुरू करने जैसे काम इस दिन शुभ माने जाते हैं.
  • पूर्वजों के लिए पितृ तर्पण: कुछ लोग इस दिन अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए जल तर्पण भी करते हैं.
  • सच्चे मन से पूजा करें: इस दिन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि जो भी काम श्रद्धा से किया जाए, उसका फल कई गुना मिलता है.
  • अगर आप चाहते हैं कि इस अक्षय तृतीया पर आपकी किस्मत का दरवाजा खुले, तो शुभ मुहूर्त में सोना खरीदें, पूजा करें और जरूरतमंदों की मदद जरूर करें. यही वो दिन है जब किया गया हर अच्छा काम ‘अक्षय फल’ देता है, यानी कभी खत्म नहीं होता.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola