Akshaya Navami 2025: इस दिन मनाई जाएगी अक्षय नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Oct 2025 8:20 AM
अक्षय नवमी कब
Akshaya Navami 2025: अक्षय नवमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस पूजा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख, समृद्धि व आरोग्य की वृद्धि होती है.
Akshaya Navami 2025: सनातन परंपरा में कार्तिक मास को सबसे पवित्र महीनों में गिना जाता है. इस महीने में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं. इन सभी पर्वों के बाद कार्तिक पूर्णिमा तक शुभ दिनों का सिलसिला चलता रहता है. इसी दौरान आने वाली कार्तिक शुक्ल नवमी को आंवला नवमी या अक्षय नवमी कहा जाता है. हिंदू धर्म में यह तिथि बेहद शुभ और फलदायी मानी गई है.
कब है अक्षय नवमी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय नवमी 30 अक्टूबर को सुबह 10:06 बजे से शुरू होकर 31 अक्टूबर को सुबह 10:03 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि के हिसाब से यह पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन श्रद्धालु सुबह स्नान-ध्यान कर व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं.
अक्षय नवमी पर शुभ योग और मुहूर्त
इस बार अक्षय नवमी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं. वृद्धि योग 31 अक्टूबर की सुबह 6:17 बजे से पूरे दिन रहेगा, जो उन्नति और सौभाग्य देने वाला माना जाता है. इसके साथ रवि योग भी दिनभर रहेगा, जो हर काम में सफलता देने वाला होता है. इतना ही नहीं, शिववास योग भी इस दिन को और खास बना रहा है, जिससे पूजा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: अक्षय नवमी में भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की होगी पूजा
आंवला नवमी का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और उत्तम आरोग्य का वरदान मिलता है.
धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि कार्तिक मास में आंवला अमृत के समान होता है. मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदें गिरती हैं, इसलिए इसके नीचे भोजन करना बहुत शुभ माना गया है.
अक्षय नवमी की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, घर में सुख-शांति आती है और व्यक्ति के कर्मों का फल अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला माना जाता है. यही कारण है कि इस दिन की पूजा को कार्तिक मास के सबसे पुण्यकारी कर्मों में गिना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










