Abhinav Arora Controversy: बाल संत अभिनव अरोड़ा पर लगे गंभीर आरोप, जानें क्या रटी-रटाई बातें दोहराता है ये बालक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Oct 2024 11:26 AM
Abhinav Arora Controversy
Abhinav Arora Controversy: यूट्यूबर अंकित, जो "ओनली देसी" नामक चैनल का संचालन करते हैं, ने अपने नए वीडियो में अंकित अरोड़ा के बारे में कुछ ऐसी जानकारी शेयर की है, जिससे बाल संत के संबंध में कई प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं.
Abhinav Arora Controversy: बाल संत के रूप में प्रसिद्ध अभिनव अरोड़ा के बारे में एक यूट्यूब चैनल ने विवादास्पद आरोप लगाए हैं. अभिनव अरोड़ा ने केवल 10 वर्ष की आयु में आध्यात्मिक वाचक के रूप में अपनी पहचान बनाई. इंस्टाग्राम पर लगभग 1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, अभिनव ने स्वयं को सबसे कम उम्र का आध्यात्मिक वाचक बताया है.
ट्रोलर्स के निशाने पर बाल संत अभिनव अरोड़ा
अभिनव, जो कई बार सोशल मीडिया ट्रोलर्स के आलोचना का शिकार बने हैं, अब एक नए विवाद में फंस गए हैं. यह आरोप लगाया जा रहा है कि उनके पास धर्म और अध्यात्म के विषय में उतनी गहराई से जानकारी नहीं है, जितनी कि सोशल मीडिया पर प्रस्तुत की जाती है.
Karwa Chauth 2024 Date: कब मनाया जाएगा करवा चौथ, जानिए तारीख, पूजा का समय, महत्व समेत अन्य जानकारी
अभिनव के बारे में रियलिटी चेक
ओनली देसी यूट्यूब चैनल (Only Desi YouTube) पर अभिनव के बारे में एक रियलिटी चेक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में यह आरोप लगाया गया है कि अभिनव के पिता, तरुण राज अरोड़ा, ने पहले आइसक्रीम व्यवसाय ‘फालूदा एक्सप्रेस’ की स्थापना की थी और इसकी फ्रेंचाइजी वितरित की थी. इस व्यवसाय के प्रचार के लिए एक वीडियो शूट किया गया था, जिसमें अभिनव मॉडल के रूप में दिखाई दिए थे. वीडियो में वह एक सामान्य बच्चे के रूप में नजर आ रहे हैं.
यूट्यूबर का आरोप है कि व्यवसाय में नुकसान और निवेशकों को पैसे वापस न कर पाने की स्थिति में, तरुण ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अभिनव के बचपन को जोखिम में डाल दिया.
अभिनव अरोड़ा ने कई साक्षात्कारों में यह उल्लेख किया है कि वह मोबाइल का उपयोग नहीं करते हैं, लेकिन यूट्यूबर अंकित ने अपने वीडियो में अभिनव को मोबाइल का उपयोग करते हुए दिखाया है. इस वीडियो में अभिनव टी-शर्ट पहने हुए हैं और साधारण शब्दों जैसे ‘मम्मा’ का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि हाल के समय में उन्हें पारंपरिक कुर्ते में और ‘मैया’ शब्द का उपयोग करते हुए देखा गया था. यूट्यूबर का यह भी कहना है कि अभिनव का अध्यात्म के प्रति स्वाभाविक झुकाव नहीं है, बल्कि यह उनके पिता की कोचिंग का परिणाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










