ePaper

Durga Ji Ki Aarti: अम्बे तू है जगदम्बे काली … गुप्त नवरात्रि में पढ़े मां अंबे जी की आरती

Updated at : 29 Sep 2025 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2025 Durga Ji Ki Aarti

नवरात्रि पर यहां से करें अंबे मां की आरती

Navratri 2025 Durga Ji Ki Aarti: नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्ति का विशेष महत्व है. इस दौरान भक्त माता अंबे के सामने दीप जलाकर उनकी आरती करते हैं. “अम्बे तू है जगदम्बे काली” आरती पढ़कर भक्त मां के आशीर्वाद और शक्ति का अनुभव प्राप्त करते हैं और अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं.

विज्ञापन

Durga Ji Ki Aarti | Durga Aarti: गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी 20260से शुरू हो गई है. गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की आरती का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस दौरान श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा से साधक को माँ की विशेष कृपा प्राप्त होती है आइए, मां जगदंबे की दिव्य आरती का पाठ कर जीवन में सुख-शांति और शक्ति प्राप्त करें।आरती के समय उसे जोर-जोर से गाकर पढ़ना चाहिए. यहां पढ़ें मां दुर्गा की आरती के पूरे लिरिक्स और जानें कैसे करें इसे विधिपूर्वक.

मां अंबे जी की आरती (Jai Ambe Gauri Aarti)

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी। दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी॥

सौ-सौ सिहों से है बलशाली, अष्ट भुजाओं वाली, दुष्टों को तू ही ललकारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता। पूत-कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता॥

सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली, दुखियों के दुखड़े निवारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना। हम तो मांगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना॥

सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली, सतियों के सत को संवारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली। वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥

मैया भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली, भक्तों के कारज तू ही सारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती, हम सब उतारे तेरी आरती॥

ये भी पढ़ें: 30 सितंबर या 1 अक्तूबर, शारदीय नवरात्रि पर इस दिन करें कन्या पूजन, सभी तीर्थों से बढ़कर है कुमारी पूजा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola