आज का पंचांग 14 अप्रैल 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति

Published by :Shaurya Punj
Published at :14 Apr 2026 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 14 April 2026

आज 14 अप्रैल 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 14 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 14 April 2026: आज 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 09 बजकर 04 मिनट तक रहेगी, उपरांत त्रयोदशी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. राहू भी कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं. सूर्य, मंगल, बुध और शनि मीन राशि में एक साथ विराजमान हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं तथा शुक्र मेष राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 09 बजकर 04 मिनट तक रहेगी उपरांत त्रयोदशी  तिथि हो जाएगी
वार: मंगलवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:27 AM
सूर्यास्त: 06:06 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत
नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: शतभिष दोपहर 01 बजकर 08 मिनट तक, उसके बाद पूर्व भाद्रपद
योग:  शुक्ल दोपहर 01 बजकर 20  मिनट तक, उसके बाद ब्रह्म
 करण: गर उपरांत वव

आज ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कुंभ राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
सूर्य,मंगल, बुध और शनि: मीन
केतु: सिंह
शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

रोग (अशुभ): 05:27 AM से 07:02 AM
उद्वेग (अशुभ): 07:02 AM से 08:36 AM
चर (सामान्य): 08:36 AM से 10:11 AM
लाभ (उन्नति): 10:11 AM से 11:45 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 11:45 AM से 01:20 PM
काल (हानि): 01:20 PM से 02:54 PM
शुभ (उत्तम): 02:54 PM से 04:29 PM
रोग (अशुभ): 04:29 PM से 06:06 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:40 AM से 12:29 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:58 AM से 04:42 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 02:54 PM से 04:29 PM
यमगण्ड: सुबह 08:36 AM से 10:11 AM
भद्रा: सुबह 06:54 AM से शाम 06:43 PM तक
दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़ या तेल खाकर निकलें)

पंचक 13 अप्रैल 2026 को सुबह 03 बजकर  44 मिनट से लेकर 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें: आज का दिन किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन तक का हाल, पढ़ें 14 अप्रैल का दैनिक राशिफल

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण है.
सरल उपाय: मंगलवार दिन होने के कारण आज हनुमान जी की मंदिर मे पूजा अर्चना करें.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola