Aaj Ka Panchang : आज व्रती महिलाएं करेंगी पारण: जानें आज के पंचांग में हर एक शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में

Updated at : 11 Sep 2020 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang : आज व्रती महिलाएं करेंगी पारण: जानें आज के पंचांग में हर एक शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में

Aaj Ka Panchang : जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली माताएं आज 11 सितंबर दिन शुक्रवार की सुबह सूर्योदय के बाद से दोपहर 12 बजे तक पारण करेंगी. उनको दोपहर से पूर्व पारण कर लेना होगा. आज सुबह से लेकर दोपहर तक पारण करने के लिए शुभ समय रहेगा. आज शुद्ध आश्विन कृष्ण्पक्ष नवमी रात 11 बजकर 22 मिनट के उपरांत दशमी हो जाएगी. आइये जानते हैं ज्योतिर्विद दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 11 सितंबर के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय...

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang : जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली माताएं आज 11 सितंबर दिन शुक्रवार की सुबह सूर्योदय के बाद से दोपहर 12 बजे तक पारण करेंगी. उनको दोपहर से पूर्व पारण कर लेना होगा. आज सुबह से लेकर दोपहर तक पारण करने के लिए शुभ समय रहेगा. आज शुद्ध आश्विन कृष्ण्पक्ष नवमी रात 11 बजकर 22 मिनट के उपरांत दशमी हो जाएगी. आइये जानते हैं ज्योतिर्विद दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 11 सितंबर के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय…

पारण विधि

यह जीवित्पुत्रिका व्रत का अंतिम दिन होता हैं. जिउतिया व्रत में कुछ भी खाया या पिया नहीं जाता, इसलिए यह निर्जला व्रत होता है. व्रत का पारण अगले दिन प्रातः काल किया जाता है, जिसके बाद आप कैसा भी भोजन कर सकते है. जिउतिया व्रत का पारण करने का शुभ समय आज 11 सितम्बर की सुबह सूर्योदय से लेकर दोपहर 12 बजे तक है. व्रती महिलाओं को जिउतिया व्रत के अगले दिन आज 11 सितंबर को 12 बजे से पहले पारण करना होगा.

11 सितम्बर शुक्रवार

शुद्ध आश्विन कृष्ण्पक्ष नवमी रात 11:22 उपरांत दशमी

श्री शुभ संवत -2077,शाके -1942, हिजरीसन -1442-43

सूर्योदय-05:51

सूर्यास्त-06:09

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- मृगशिरा उपरांत आद्रा, सिद्धि-योग, तै-कारण, सूर्योदय कालीन ग्रह विचार- सूर्य -सिंह, चंद्रमा-मिथुन, मंगल-मेष, बुध-कन्या, गुरु-धनु, शुक्र-कर्क, शनि-धनु, राहु -मिथुन,केतु-धनु,

चौघड़िया

प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर

प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ

प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत

प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल

दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ

दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग

दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग

शामः 04:30 से 06:00 तक चर

उपाय

नवरात्र में माता दुर्गाजी को शहद को भोग लगाने से भक्तो को सुंदर रूप प्राप्त होता है व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है।

आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥

खरीदारी के लिए शुभ समयःदोपहरः12:00 से 01:30 बजे तक लाभ

राहु काल:10:30 से 12:30 बजे तक.

दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

।।अथ राशि फलम्।।

दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी

ज्योतिर्विद

संपर्क सूत्र न.-

9430669031

News posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola