खरमास के दौरान करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा शुभ फल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

खरमास के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

Kharmas 2026: कल यानी 15 मार्च 2026 से खरमास शुरू होगा. जानें इस दौरान सूर्यदेव की पूजा कैसे करें और कौन-से मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

विज्ञापन

Kharmas 2026: हिंदू धर्म में खरमास को एक विशेष धार्मिक काल माना जाता है. हालांकि इस अवधि को शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता, लेकिन यह समय पूजा-पाठ, जप और आध्यात्मिक साधना के लिए बेहद उत्तम माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार जब सूर्य का गोचर धनु या मीन राशि में होता है, तब खरमास की शुरुआत होती है. साल 2026 में 15 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही खरमास का आरंभ हो जाएगा. इस दौरान लगभग एक महीने तक विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.

खरमास में सूर्यदेव की पूजा का महत्व

खरमास के दौरान भगवान सूर्यदेव की आराधना करना अत्यंत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस समय सूर्यदेव की पूजा और मंत्र जाप करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है. साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त होता है.

खरमास में सूर्यदेव के मंत्र

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पवित्र समय में सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप करना फलदायी माना गया है.

  • ॐ सूर्याय नमः
  • ह्राँ ह्रीँ ह्रौं सः सूर्याय नमः
  • ॐ भास्कराय नमः
  • ॐ रवये नमः
  • ॐ तेजोरूपाय नमः
  • ॐ हिरण्यगर्भाय नमः
  • ॐ ग्रहाणां पतये नमः
  • ॐ सकलजगतां पतये नमः

इन मंत्रों का नियमित जाप करने से व्यक्ति को भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: मीन संक्रांति से शुरू होगा खरमास, जानें शुभ उपाय

खरमास में सूर्यदेव की पूजा कैसे करें

खरमास के दौरान प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद तांबे के लोटे में जल लें और उसमें हल्दी तथा गुड़हल का फूल डालें. फिर सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय “ॐ घृणिः सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इस विधि से सूर्यदेव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola