Aaj Ka Panchang 11 July 2025: आज 11 जुलाई से शुरू हुआ श्रावण मास, देखें आज का शुभ-अशुभ समय
Aaj Ka Panchang 11 July 2025
Aaj Ka Panchang 11 July 2025: आज का पंचांग हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से 11 जुलाई 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.
Aaj Ka Panchang 11 July 2025: आज 11 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन है. यह दिन हर दृष्टि से शुभ और फलदायी माना जा रहा है. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत, वाहन, मकान, वस्त्र या आभूषण की खरीदारी का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए उत्तम है. शुक्रवार के दिन ग्रहों की अनुकूलता कई राशियों के लिए भाग्यवृद्धि का संकेत दे रही है. शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त और अशुभ समय जानना भी जरूरी है, ताकि आपका कार्य सिद्ध हो सके और शुभ फलों की प्राप्ति हो.
आज शुक्रवार 11 जुलाई 2025 का पंचांग
आज की तिथि: श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा
राष्ट्रीय पंचांग: आषाढ़ 20, शक संवत 1947
विक्रम संवत: 2082
सौर मास: आषाढ़, प्रविष्टे 27
इस्लामी तिथि: मुहर्रम 15, हिजरी 1447
अंग्रेजी तिथि: 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार)
सूर्य की स्थिति: दक्षिणायन, उत्तर गोल
ऋतु: वर्षा
आज से सावन का आगाज, इस अबूझ घड़ी में करें शिव पूजन
आज का व्रत-त्योहार: श्रावण कृष्ण पक्ष का प्रारंभ
तिथि विवरण
- प्रतिपदा तिथि रात 2:09 बजे तक, उसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ
- नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ प्रातः 5:56 बजे तक, फिर उत्तराषाढ़ आरंभ
- योग: वैधृति रात 8:44 बजे तक, इसके बाद विष्कुंभ योग
- करण: बालव अपराह्न 2:08 बजे तक, फिर तैतिल करण
- चंद्र राशि: दोपहर 12:09 बजे तक धनु, फिर मकर में प्रवेश
आज के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:10 से 4:51 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:45 से 3:40 बजे तक
- गोधूलि बेला: शाम 7:21 से 7:41 बजे तक
- निशीथ काल: रात 12:06 से 12:47 बजे तक
- सूर्योदय: सुबह 5:31 बजे
- सूर्यास्त: शाम 7:22 बजे
आज के अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक
- गुलिक काल: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक
- यमगंड: दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: सुबह 8:17 से 9:13 बजे तक
- अमृत काल: सुबह 7:15 से 8:59 बजे तक
आज का विशेष उपाय
भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। यह दिन शिव भक्ति और साधना के लिए अत्यंत शुभ है।
..अथ राशि फलम्..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए