Virgo Yearly Love Horoscope 2024: कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में विवादों की दीवार बड़ी हो सकती है
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2023 8:45 AM
Virgo Yearly Love Horoscope 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए इस साल की शुरुआत औसत रहने वाली है. इस दौरान आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता पड़ेगी. आवेश में आकर कुछ भी अपने पार्टनर को कहने से बचें अन्यथा उन्हें बुरा लग सकता है.
Virgo Yearly Love Horoscope 2024: कन्या राशि वालों को सबसे वफादार और सहयोगी पार्टनर माना जाता है. आप अपने प्रियजनों के हितों और जीवन में गहरी रुचि लेते हैं. आप जानते हैं कि जरूरत पड़ने पर रोमेंटिक होने, देखभाल करने और सख्त होने का क्या महत्व होता है. कन्या राशि के लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और अपने पार्टनर के प्रति स्नेह दिखाने में सहज और सरल बन जाते हैं. आप अच्छे वक्ता होते हैं, इसलिए अच्छी तरह जानते हैं कि कब बोलना है और कब नहीं. कन्या प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल स्नेहपूर्ण और प्यार भरा रहेगा. पूरे साल आप में प्रेम, लगाव और करुणा रहेगी.
आपको अपने पार्टनर को समझने में समस्या उठानी पड़ सकती है
प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए इस साल की शुरुआत औसत रहने वाली है. इस दौरान आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता पड़ेगी. आवेश में आकर कुछ भी अपने पार्टनर को कहने से बचें अन्यथा उन्हें बुरा लग सकता है जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर देखने को मिलेगा. इसके बाद पूरे वर्ष केतु आपके रिश्ते में परेशानी की वजह बनेंगे. जिसके चलते आपको अपने पार्टनर को समझने में समस्या उठानी पड़ सकती है.
विवाह के बंधन में बंध सकते
आप दोनों के बीच कई बार ऐसी स्थिति भी बन सकती है जिसमें आप दोनों को ऐसा लग सकता है कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छुपा रहा है जिसके चलते प्रेम जीवन में विवादों की दीवार बड़ी हो सकती है. ऐसे में आपके मन में जो भी है आपको खुलकर अपने पार्टनर से उसे रखना चाहिए और अपनी भावनाओं का इजहार करना चाहिए. इस साल फरवरी और मार्च का महीना प्रेम के लिहाज से अनुकूल रहेगा. इस दौरान आपका पार्टनर आपसे प्रेम करता और रोमांस का इज़हार करता नज़र आएगा. इस राशि के कुछ जातक इस वर्ष अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर भी ले जा सकते हैं और विवाह के बंधन में बंध सकते हैं. इस साल का मध्य भाग प्रेम संबंध के लिए औसत रहेगा. यहां आपको अपने रिश्ते के प्रति ज्यादा सावधानी बरतनी होगी. साल का अंतिम हिस्सा यानि की अंतिम तिमाही बेहद शानदार रहेगी. यहां आपके रिश्ते को नई दिशा मिल सकती है.
लव लाइफ 2024 के लिए ज्योतिषीय उपाय
-
अपने पास थोड़ा सा केसर रखें या फिर सुबह या शाम दूध में केसर मिलाकर पीना शुरू कर दें.
-
अगर आपको अपने पार्टनर से टकराव का सामना करना पड़ रहा है तो रोजाना किसी काले कुत्ते को खाना खिलाएं.
-
हर दिन या कम से कम प्रत्येक गुरुवार को लक्ष्मी नारायण मंत्र का जाप करना शुरू करें.
Also Read: Aries Yearly Love Horoscope 2024: कुछ ऐसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए नया साल, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Taurus Yearly Love Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों के रिश्ते में तनाव बढ़ सकते है, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Gemini Yearly Love Horoscope 2024: मिथुन राशि वालों के लव लाइफ में बढ़ सकती है परेशानी,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Cancer Yearly Love Horoscope 2024: कर्क राशि वालों के प्यार को लग सकती है बुरी नजर, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Leo Yearly Love Horoscope 2024:सिंह राशि वालों का प्रेम चुनौतियों के बावजूद चलता रहेगा,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Virgo Yearly Love Horoscope 2024: कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में विवादों की दीवार बड़ी हो सकती है
Also Read: Tula Yearly Love Horoscope 2024:तुला राशि वालों के लिए प्रेम विवाह के प्रबल योग बनेंगे,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Scorpio Yearly Love Horoscope 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए रोमांस के प्रबल योग है, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Sagittarius Yearly Love Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों के जीवन में बाधाएं बनी रहेंगी, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Capricorn Yearly Love Horoscope 2024: कुछ ऐसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए नया साल, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Aquarius Yearly Love Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों के रिश्ते में वाद विवाद बढ़ेगी, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Pisces Yearly Love Horoscope 2024: मीन राशि के जातकों के पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जानें लव राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










