साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (29 जनवरी से 05 फरवरी 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jan 2023 6:50 AM

विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (29 जनवरी से 05 फरवरी 2023): साल 2023 का पहला महीना यानी जनवरी फरवरी 2023 की शुरूआत हो गई है. मेष से मीन राशिवालों के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह और फरवरी माह का पहला सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत से लेकर अंत तक आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों पर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी. कमीशन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के टारगेट समय पर पूरा होने पर उनके भीतर एक अलग ही उत्साह नजर आएगा.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल
वृष  राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह  कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी. हालांकि इस दौरान किसी को धन उधार देने या फिर जोखिम भरी योजनाओं में निवेश करने से बचना चाहिए. युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन  राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित रहने वाला है. इस सप्ताह कभी आपके काम तेजी से बनते तो कभी अचानक से अटकते नजर आएंगे. सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ दिक्कतें आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं. जिन्हें दूर करने के लिए आपको धैर्य और विवेक के साथ समय के प्रबंधन की जरूरत रहेगी.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए  इस सप्ताह के दौरान आपके विरोधी आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं,लेकिन सीनियर की मदद से आप उनकी हर चाल को नाकामयाब करने में कामयाब होंगे. सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी. इस दौरान आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के एक बार फिर से उभरने के चलते परेशान हो सकते हैं. छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह  राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें अपने करिअर,कारोबार आदि में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी भी टारगेट को पूरा करने के लिए सभी लोगों को मिलाकर चलना और छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करना उचित रहेगा.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या  राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनी समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा, तभी उनके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे हो पाएंगे. सप्ताह की शुरुआत में जीवन में अचानक से किसी बड़ी परेशानी आने के कारण आपका मन थोड़ा व्यथित रहेगा. हालांकि आप अपने इष्ट-मित्रों के सहयोग से उससे पार पाने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला  राशि के  जातकों के लिए  ये सप्ताह स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी इष्ट-मित्रों या परिजनों के साथ किसी पर्यटन या धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है. यात्रा सुखद और मनोरंजक साबित होगी. नौकरीपेशा लोगों को नई और बेहतर जॉब के अवसर प्राप्त होंगे.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. समाज सेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. सौभाग्य का सााथ मिलने पर आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. पूर्व में किसी योजना में किए निवेश का लाभ होगा. व्यापार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के  जातकों के लिए   सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. अचानक से कामकाज का बोझ बढ़ने और सहयोगियों की मदद न मिलने पर मानसिक तनाव बना रहेगा. यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन संबंधी चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना श्रेयस्कर रहेगा. इस सप्ताह आपको किसी जोखिम भरी योजना या फिर सट्टा,लॉटरी,शेयर आदि में धन लगाने से बचें.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर  राशि के  जातकों के लिए  इस  सप्ताह की शुरुआत तो शुभता और लाभ को लिए रहेगी, लेकिन उत्तरार्ध में आपको कुछ परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है. यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के  जातकों के लिए  सप्ताह की शुरुआत में मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर सचेत रहना होगा, अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है. इस दौरान जीवन में अचानक से हुई कोई अप्रिय घटना आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के  जातकों के लिए  इस सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहने वाली है. सोचे हुए हर काम समय से होंगे, जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा. यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. उनका घर और बाहर दोनों जगह सम्मान बढ़ेगा. लोग आपके परिश्रम और प्रयास की तारीफ करेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola