साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (20 मार्च से 26 मार्च 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Updated:
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (20 मार्च से 26 मार्च 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (20 मार्च से 26 मार्च 2023): साल 2023 का तीसरे महीना यानी मार्च 2023 की शुरूआत हो गई है. मेष से मीन राशिवालों के लिए मार्च माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह शुरुआत से ही खुद को शांत रखते हुए, हर परिस्थितियों का सामना करें. तभी आप कुछ न कुछ हल निकालने में सफल रहेंगे. यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं तो, इसके लिए आपको इस समयावधि में मेहनत करनी होगी.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल

अगर इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर विदेश जाने का अवसर मिले तो, इस सप्ताह उसे लेकर अपने परिवार से बात करके ही किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचे. क्योंकि संभव है कि इसी बीच घर पर किसी ज़रूरी कार्य में आपकी आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके चलते आपको बीच यात्रा से ही वापस आना पड़ेगा.

undefined

 मिथुन साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह छात्रों को मिलने वाली हर सफलता, उनके अंदर आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाने का कार्य करेगी. जिससे वो सभी छात्र, जिन्हें पहले अपने जीवन के कई निर्णयों को लेने में परेशानी आ रही तो, वो इस सप्ताह सही निर्णय लेने में पूरी तरह सक्षम होंगे.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह करियर में आपको, मनमाफिक फल मिलने की तो पूरी उम्मीद है. परन्तु इसके लिए आपको अपनी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने की ज़रूरत होगी. इस दौरान जिन भी छात्रों को शिकायत थी कि, उनका ध्यान शिक्षा से जल्दी ही भ्रमित हो जाता है, ये सप्ताह उन सभी छात्रों के लिए विशेष शुभ रहने वाला है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह, करियर में काफी शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा. क्योंकि इस दौरान आपको सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी. साथ ही ये समय आपके करियर और पेशेवर जीवन में, अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक दिशात्मक शक्ति और क्षमता प्रदान करने में सफल रहेंगे.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप पाएंगे कि कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर, आपकी कार्यशैली से नाख़ुश हैं. लेकिन क्योंकि वे ये बात आपको बताएंगे नहीं, जिससे आप उसमें सुधार करने के बारे में भी विचार नहीं करेंगे. ऐसे में अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ता�� सभी छात्रों को अपने आलस को त्यागने की, सख्त हिदायत दी जाती है. क्योंकि इस दौरान आपका ये आलसी रवैया, आपको कई लोगों से पीछे कर देगा. जिससे आपको आने वाले समय में परेशानियों से दो-चार होना भी पड़ सकता है.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
 ये समय आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा, खासतौर से वो छात्र जो पढ़ाई के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं, उन्हें इस दौरान अपने माता-पिता से प्रोत्साहन मिलने के योग बनेंगे.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, हालांकि इसी दौरान आपके भाई-बहनों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. जिसपर आपको अपना कुछ धन खर्च करना होगा.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह घर-परिवार में किसी नए या नन्हे मेहमान का आगमन होगा, जिससे पारिवारिक वातावरण में खुशहाली आएगी. इस दौरान घर के लोगों में भाईचारा और आपसी प्रेम भी साफ़ दिखाई देगा.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
आपकी राशि के विद्यार्थियों का भविष्यफल कहता है कि, आपके लिए ये समय सबसे ज्यादा अनुकूल दिखाई दे रहा है. क्योंकि इस समय आप खुद को शिक्षा के प्रति थोड़ा सतर्क रखते हुए भी, अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे.

undefined

मीन  साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते कई छात्रों को अपने कुछ विषयों को समझने में परेशानी महसूस होगी क्योंकि शिक्षा के कारक बुध महाराज चंद्र राशि से प्रथम भाव में कमज़ोर अवस्था में विराजमान हैं, परंतु बावजूद इसके वो इनसे निजात पाते हुए इसमें भी सफलता अर्जित करने में कामयाब होंगे.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola