वृश्चिक राशिफल 29 मार्च 2026: आज जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा

Updated at : 29 Mar 2026 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज 29 मार्च 2026 का राशिफल

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या भाग्य साथ देगा और रुके काम पूरे होंगे? जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से आज का राशिफल.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 29 March 2026, वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए कर्म प्रधान रहने वाला है, क्योंकि दोपहर बाद चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के दसवें भाव में केतु के साथ होगा. आज मीन राशि में स्थित सूर्य और शनि का प्रभाव आपको अपनी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देगा.

करियर-बिजनेस: आज आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित मंगल, बुध और राहु भूमि या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ दिला सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से आपको बहुत सावधान रहना होगा. आज नौकरी में बॉस की तरफ से कुछ सख्त निर्देश मिल सकते हैं, लेकिन आपकी कार्यक्षमता प्रभावित करने में सफल रहेगी और आप अपनी स्थिति मजबूत कर पाएंगे.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में गंभीरता बनी रहेगी. आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा और करियर को लेकर गंभीर विचार-विमर्श कर सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संबल प्रदान करेगा. आज अपने पार्टनर से किसी भी तरह के झूठ नहीं बोलें, क्योंकि केतु का प्रभाव छोटी बात को भी बड़ा बना सकता है.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य के मामले में आपको अपनी हड्डियों और जोड़ों के दर्द का ख्याल रखना होगा. काम के दबाव के कारण सिरदर्द या आंखों में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में छोटे अंतराल लेकर आंखों को आराम दें और ठंडे पानी से धोएं.

सावधानी: वाद-विवाद से दूर रहें और प्रॉपर्टी के कागजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.

शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंकः 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola