वृश्चिक राशिफल 28 मार्च 2026: आज रिश्तों में आपसी सम्मान बढ़ेगा जिससे दूरियां भी मिटेंगी?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज 28 मार्च 2026 का वृश्चुिक राशिफल

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: वृश्चिक राशि का आज का दिन कैसा रहेगा? क्या भाग्य साथ देगा और रुके काम पूरे होंगे आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 28 March 2026:आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा. यह गोचर भाग्य का साथ दिलाएगा.

करियर-बिजनेस: करियर में मीन राशि के शनि और सूर्य आपको दूरदर्शिता देंगे, जिससे आप भविष्य की योजनाओं पर ठोस कार्य कर पाएंगे और अपनी साख मजबूत करेंगे. व्यापार में कुम्भ के राहु और मंगल विदेशी स्रोतों से धन लाभ करा सकते हैं और नई साझेदारी के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम और सकारात्मक रहेगा.

लव लाइफ: लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और आप पार्टनर के साथ किसी धार्मिक या लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी. रिश्तों में आपसी सम्मान बढ़ेगा और आप एक-दूसरे की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे पुरानी चल रही बीमारियों में सुधार होगा और आप खुद को काफी हल्का और स्वस्थ महसूस करेंगे. केतु की सिंह में स्थिति के कारण हृदय से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें और अधिक तैलीय या मसालेदार भोजन के सेवन से पूरी तरह परहेज करें.

सावधानी: आज यात्रा में सावधानी रखें.
उपाय: आज भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें.

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 28 मार्च 2026: जानें किसके लिए बनेगा सफलता का योग, किसे मिलेगी चुनौती

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola