वृश्चिक राशिफल 28 अप्रैल 2026: क्या भाग्य देगा साथ या सफलता के नए रास्ते खुलेंगे?

Published by :Shaurya Punj
Published at :28 Apr 2026 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 28 April 2026 Vrischik Rashifal

आज 28 अप्रैल 2026 का वृश्चिक राशिफल

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 28 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 28 April 2026, वृश्चिक राशि: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभ का दिन है. चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में होना आय के नए स्रोत पैदा करेगा. मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी. लंबे समय से अटकी हुई कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है. बड़े भाइयों से लाभ होगा.

करियर बिजनेस: व्यापार में प्रगति के नए मार्ग खुलेंगे. कमीशन और कंसल्टेंसी के काम से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा और जूनियर आपसे सलाह लेंगे. धन संचय करने में सफल रहेंगे. भविष्य की योजनाओं में निवेश करना आज आपके लिए काफी शुभ रहेगा.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी. फोन पर घंटों रोमांस भरी बातें होंगी. पार्टनर के साथ किसी पार्टी या डिनर पर जाने का मौका मिलेगा. अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी पुराने दोस्त की तरफ से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है. रिश्ता सुखद रहेगा.

स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द या कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. भारी सामान उठाने से बचें. खान-पान में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं. नियमित व्यायाम और मालिश से आपको काफी राहत महसूस होगी. स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है.

सावधानी: जोश में आकर होश न खोएं.
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें.
शुभ अंकः 9
शुभ रंगः केसरिया

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola