वृषभ राशिफल 23 अप्रैल 2026: क्या आज भाग्य देगा साथ या जिम्मेदारियों से बढ़ेगा काम का दबाव?

Published by : Neha Kumari Updated At : 23 Apr 2026 4:50 AM

विज्ञापन

23 अप्रैल 2026 का वृषभ राशिफल

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 April 2026: आज शुक्र आपकी राशि में रहकर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे. चंद्रमा का द्वितीय भाव में होना वाणी में मधुरता लाएगा. आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. अटके हुए कार्यों में गति आएगी और मन प्रसन्न रहेगा.

करियर/बिजनेस: आज कारोबार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे. लग्जरी वस्तुओं के व्यापार से जुड़े लोगों को आज मुनाफा हो सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. निवेश के लिए समय अनुकूल है. धन संचय करने में सफल रहेंगे. अपनी रचनात्मकता से आप कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाएंगे.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर लंबी और रोमांटिक बातें होंगी. शुक्र का प्रभाव आपके आकर्षण को बढ़ाएगा. प्रेम संबंधों में नयापन महसूस करेंगे. जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे तनाव दूर होगा. रिश्ते में मजबूती आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी. अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा. खान-पान में लापरवाही से बचें, वरना पेट खराब हो सकता है. योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें.

  • सावधानी: धन के लेन-देन में स्पष्टता रखें.
  • उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं.
  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: क्रीम

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola