कर्क राशिफल 23 अप्रैल 2026: क्या आज दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मिठास या करियर में मिलेगी नई उपलब्धि?

Published by : Neha Kumari Updated At : 23 Apr 2026 4:40 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Kark Rashifal 23 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Kark Rashifal 23 April 2026: आज आपकी राशि के बारहवें भाव में चंद्रमा की मौजूदगी खर्चों में वृद्धि का संकेत दे रही है. मानसिक उथल-पुथल रह सकती है. गुरु का साथ होने से अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा. व्यर्थ की भागदौड़ से बचें. धैर्य से काम लें, दोपहर के बाद स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में निवेश करते समय सावधानी बरतें. आय से अधिक खर्च होने की संभावना है. नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. आयात-निर्यात के कार्य में लाभ होगा. प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें और अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें.

लव लाइफ: आज पार्टनर से फोन पर अनबन होने की आशंका है. छोटी बातों को तूल न दें, वरना तनाव बढ़ सकता है. पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास करें. आज प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है. शांत रहकर दिन बिताएं. देर रात फोन पर बातचीत से गलतफहमी दूर हो सकती है.

स्वास्थ्य: आज अनिद्रा और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है. मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग कम करें. रात को जल्दी सोने की कोशिश करें, ताकि तनाव कम हो.

  • सावधानी: आज अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें.
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola