मेष राशिफल 23 अप्रैल 2026: क्या आज करियर में मिलेगी सफलता या किसी नए संपर्क से होगा बड़ा लाभ?

Author :Neha Kumari
Published by :Neha Kumari
Updated at :23 Apr 2026 4:55 AM
विज्ञापन
मेष राशिफल 23 अप्रैल 2026: क्या आज करियर में मिलेगी सफलता या किसी नए संपर्क से होगा बड़ा लाभ?

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 April 2026: आज आपकी राशि में सूर्य की मौजूदगी आत्मविश्वास को चरम पर रखेगी. चंद्रमा और गुरु की मिथुन राशि में उपस्थिति आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि करेगी. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे.

करियर/बिजनेस: आज व्यापार में बड़े लाभ के संकेत हैं. सूर्य का प्रभाव आपको नेतृत्व करने की शक्ति देगा. नई डील साइन करने के लिए दिन शुभ है. नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे. निवेश के मामले में आज आपका निर्णय सटीक साबित होगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा. शुक्र की स्थिति संबंधों में गहराई लाएगी. आप फोन पर पार्टनर के साथ भविष्य की मधुर योजनाएं बनाएंगे. शाम को किसी खास डिनर का प्रोग्राम बन सकता है. यदि किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा.

स्वास्थ्य: सूर्य की स्थिति आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी. हालांकि, अधिक काम के कारण शारीरिक थकान हो सकती है. सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं.

  • सावधानी: अति-आत्मविश्वास में आकर किसी का अपमान न करें.
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: केसरिया

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola