मिथुन राशिफल 23 अप्रैल 2026: क्या आज सावधानी से मिलेगा फायदा या अचानक आएंगे नए अवसर?

Published by :Neha Kumari
Published at :23 Apr 2026 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mithun Rashifal

23 अप्रैल 2026 का मिथुन राशिफल

Aaj Ka Mithun Rashifal 23 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal 23 April 2026: आज मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ का निर्माण कर रही है. यह आपके बौद्धिक कौशल और भाग्य को बल प्रदान करेगा. अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा.

करियर/बिजनेस: करियर में बड़ी छलांग लगाने का समय है. व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी. नए क्लाइंट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा. बैंकिंग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है. आपकी प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का पूर्ण मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ी सावधानी बरतें. फोन पर बातचीत के दौरान किसी पुरानी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है. हालांकि, शाम तक रोमांस फिर से लौट आएगा. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए डिनर पर जा सकते हैं. रिश्तों में गुरु का शुभ प्रभाव गरिमा बनाए रखेगा.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप काफी शांत महसूस करेंगे. गुरु का प्रभाव आपकी जीवनी शक्ति को बढ़ाएगा. आज पुराने किसी रोग से राहत मिलने की संभावना है.

  • सावधानी: आज बहस और विवादों से दूर रहें.
  • उपाय: मंदिर में चने की दाल दान करें.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola