ePaper

वृषभ राशिफल 17 जनवरी 2026: लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांच, इन गलतियों से हो सकता है बड़ा नुकसान, रहें सतर्क

Updated at : 17 Jan 2026 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
Vrishabh Aaj Ka Rashifal
वृषभ आज का राशिफल 17 जनवरी 2026

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? पढ़ें आज का वृषभ राशिफल.

विज्ञापन

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे. चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार.

Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल

आज का दिन आपको धीरे लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ने का संकेत देता है. आप आज जल्दबाज़ी से दूर रहेंगे और हर कदम सोच-समझकर उठाएंगे. यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी. कुछ चीज़ें आपकी उम्मीद से धीमी चल सकती हैं, लेकिन अंत में वही आपके पक्ष में जाती दिखेंगी. शाम के समय मन में सुकून और संतोष का भाव रहेगा.

करियर / बिजनेस: आज काम में स्थिरता और भरोसे की ज़रूरत है. नौकरी में आप जिस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं, उसका असर भले तुरंत न दिखे, लेकिन सीनियर्स की नजर में आपकी वैल्यू बढ़ेगी. बिजनेस में आज रिस्क लेने से बेहतर है पुराने प्लान को मज़बूती से आगे बढ़ाना. पैसों से जुड़ा कोई निर्णय सोच-समझकर लें.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी अपने की बात आज आपको अंदर से छू सकती है. घर में आपकी शांत और समझदारी भरी सोच माहौल को संतुलित बनाए रखेगी.

लव लाइफ: आज रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई गंभीर बातचीत हो सकती है. सिंगल वृषभ वालों के लिए आज का दिन इमोशनल क्लैरिटी का है. जल्दबाजी से दूर रहें.

स्वास्थ्य: शारीरिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन सुस्ती या भारीपन महसूस हो सकता है. खानपान हल्का रखें और शरीर को आराम दें. गर्दन या कंधों में जकड़न हो सकती है.

आज की सावधानी: जिद या अड़ियल रवैये से बचें. पैसों के मामले में किसी के दबाव में निर्णय न लें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय:

  • शनिवार होने के कारण आज कर्म और संयम से जुड़े उपाय विशेष फल देंगे.
  • सुबह स्नान के बाद शांत मन से किसी पीपल के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • इसके बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.
  • आज किसी जरूरतमंद को काला तिल, कंबल या भोजन का दान करें.
  • यह शनिवार का उपाय कृषभ राशि वालों को आर्थिक स्थिरता, मानसिक शांति और रुके कार्यों में धैर्यपूर्वक सफलता दिलाने में सहायक होता है.

शुभ रंग: स्लेट ग्रे
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय

Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola