Virgo Monthly Horoscope September 2025: भाई-बहनों के साथ विवाद से बचें, पढ़ें कन्या राशि का सितंबर माह का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2025 11:03 AM
कन्या राशि 2025 का सितंबर माह का राशिफल
Virgo Monthly Horoscope September 2025: कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना तरक्की और नए अनुभवों से भरा रहेगा. परिवार में सहयोग और सुख का वातावरण बनेगा. नौकरी व व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा. प्रेम जीवन मधुर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा.
Virgo Monthly Horoscope September 2025: सितंबर का महीना कन्या के जीवन में कई मोर्चों पर संतुलन और संभावनाएं लेकर आने वाला है. परिवार, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य जैसे विषयों को लेकर मन में कई सवाल उठते हैं. आपके ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर जाने कैसा रहेगा यह महीना.
परिवारिक जीवन
इस माह कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन सामान्यतः सुखद रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग अच्छा रहेगा. सब मिलजुलकर समय बिताएंगे. हालांकि 13 सितम्बर के बाद कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिनसे निपटने के लिए धैर्य और अनुशासन बनाए रखना होगा. बच्चों की पढ़ाई को लेकर तनाव रह सकता है. भाई-बहनों के साथ विवाद से बचें और मेलजोल बनाए रखें.
नौकरी तथा पेशा
व्यापारियों को सितम्बर के शुरुआती दिनों में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि सितारे अनुकूल नहीं रहेंगे. साझेदारी में किए गए कार्यों का हिसाब स्पष्ट रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है. 13 सितम्बर के बाद व्यापार में सुधार होगा और टेंडर से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा. कार्यभार अधिक रहेगा और काम के सिलसिले में बाहर भी जाना पड़ सकता है.
शिक्षा तथा करियर
छात्रों के लिए यह महीना औसत परिणाम देने वाला रहेगा. प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी अच्छी स्थिति में रहेंगे, लेकिन उच्च शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. करियर में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी, हालांकि भाग्य का साथ मिलने से काम समय पर पूरा होगा. अनावश्यक विवादों से बचें और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें.
प्रेम एवं वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन में प्रसन्नता और मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर का सहयोग मिलेगा और रिश्ते मजबूत होंगे. प्रियजन की ओर से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. अविवाहित जातक यदि अपने मन की बात व्यक्त करेंगे तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. वैवाहिक जीवन में धैर्य रखना आवश्यक है. गुस्से या कठोर शब्दों से रिश्ते कमजोर हो सकते हैं. 15 सितम्बर के बाद दांपत्य संबंधों में सुधार होगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना मिश्रित परिणाम देगा. ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. महीने के मध्य में एलर्जी, सर्दी-जुकाम या बुखार जैसी समस्या परेशान कर सकती है. खानपान पर ध्यान दें, समय पर पौष्टिक भोजन करें और सुबह टहलने की आदत डालें.
उपाय
- प्रत्येक बुधवार गणेश जी की पूजा करें.
- बुधवार को साबुत मूंग का दान करें.
- प्रतिदिन श्रीराम स्तोत्र का पाठ करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










