ePaper

Virgo July 2024 Horoscope: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

Updated at : 30 Jun 2024 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
kanya monthly horoscope july 2024

kanya monthly horoscope july 2024

kanya monthly horoscope july 2024: जुलाई 2024 किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2024…

विज्ञापन

Virgo July 2024 Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल जुलाई 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कन्या राशि का मासिक राशिफल.

कन्या राशि जुलाई 2024 का मासिक राशिफल

सभी लोग जानना चाहते हैं कि जुलाई का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

पारिवारिक जीवन

जुलाई माह में कन्या राशि के लोगो को अनुकूल रहने वाला है आपके चौथे भाव के स्वामी नवम भाव में बैठे है परिवार में शांति कायम रहेगा.परिवार के सदस्य आपके सभी कार्य में मदद करेंगे.संपति को लेकर लाभ मिलेगा. परिवार में जो समस्या बनी हुई थी वह दूर होगा मंगल गुरु के कारण परिवार में मांगलिक कार्य होगा.रिश्तेदार का आना जाना लगा रहेगा. परिवार सभी लोग प्रसन्न रहेगें 07 जुलाई से शुक्र एकादश भाव में आयेगे जिसे परिवार के सदस्य को समाज में मान सम्मान खुब मिलेगा. परिवार के सदस्यो के साथ आपका समय व्योतीत होगा.आपसी रिश्ते मजबूत बनेगा इस माह परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार के लिए यह माह मिला जुला रहने वाल है आपके व्यापार के स्वामी शनि है वह वक्री अवस्था में छठे भाव में बैठे है राहू सप्तम भाव में है जिसे व्यापार में आपको मेहनत करना पड़ेगा इस माह निवेश करने से पहले सोच विचार कर निर्णय ले. नए व्यापार की योजना बनाए है किसी जानकार वयोक्ति से सलाह लेकर योजना पर कार्य करें व्यापार को लेकर लम्बी यात्रा बनेगी.उस यात्रा से लाभ मिलेगा नौकरी करने वाले के लिए अनुकूल रहने वाला है आपके दशम भाव के स्वामी स्वगृही है सूर्य के साथ में बैठे है जिसे नौकरी में लाभ मिलेगा.कार्य क्षेत्र अनुकूल रहेगा 16 जुलाई के बाद कार्य क्षेत्र और मजबूत बनेगा.सरकारी नौकरी करने वाले के लिए उत्तम रहेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए इस माह मेहनत करना पड़ेगा तब आपको लाभ मिलेगा इस माह आप किसी के कहे सुने बात में नहीं पड़े या किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा करने की जरुरत है प्राइमरी स्कूल में पढाई करने वाले छात्र उन्नति करेंगे शिक्षा के क्षेत्र में प्रसन्नता बनी रहेगी.उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले विधार्थियों को पढाई में मन लगेगा अच्छी उर्जा के साथ निरंतर आगे बढ़ेंगे करियर के लिए इस माह बहुत ही उत्तम रहने वाला आपके करियर के स्वामी शनि छठे भाव में है वक्री अवस्था में है जिसे कार्य क्षेत्र में उन्नति करेंगे नौकरी, पद प्रतिष्ठा में लाभ मिलेगा सप्तम भाव के राहु बिच बिच में परेशानी देंगे.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में इस माह मिला जुला रहने वाला है आप अपने प्रेमी के साथ बहुत ही प्रसन्न रहेगें अपने दिल के बाद अपने प्रितम के साथ शेयर करेंगे जिसे आपके प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा.शनि वक्री अवस्था में है रिश्ते में समझदारी बनाकर रखना पड़ेगा गुरु का दशम दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रहा है जिसे आपके प्रेम संबंध को मजबूती देंगे शुक्र 07 जुलाई को एकादश भाव में आयेगे जिसे प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेंगे. वैवाहिक जीवन में बिच- बिच में तनाव बनेगा राहू सप्तम भाव में है जिसे पारिवारिक कलह बन जाएगी 16 जुलाई के बाद आपके रिश्ते में सुधार होगा .

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे आपके स्वस्थ्य के स्वामी एकादश भाव में है राहू केतु के कारण तकलीफ बन सकता है इस माह अपने स्वस्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करें.अष्टम भाव के स्वामी मंगल नवम भाव बैठे है जिसके कारण चोट चपेट तथा दुर्घटना की संभवाना बनेगी.आंख सम्बंधित समस्या बनेगी, आलस बढ़ जायेगा .

लकी नंबर: 4

लकी कलर: फिरोजी

उपाय


प्रत्येक शनिवार को सुबह में पीपल के पेड़ में जल दे, सरसों के तेल का दीपक जलाए.काले तील का दान करें .

मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाए तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें .

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola