तुला साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून तक: इस हफ्ते कारण व्यापारियों को टैक्स विभाग से कोई नोटिस मिल सकता है

Updated:
विज्ञापन
Tula Saptahik Rashifal 7 to 13 June 2026

तुला साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून

Tula Saptahik Rashifal 7 to 13 June 2026: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में खुशियों की बहार आएगी? क्या आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा? और क्या करियर में नई उपलब्धियां और अवसर मिल सकते हैं? जानें पूरी जानकारी तुला राशि के साप्ताहिक राशिफल में.

विज्ञापन

Tula Saptahik Rashifal, तुला राशि: यह सप्ताह आपके लिए करियर में नई ऊंचाइयों को छूने और मानसिक तनाव देने वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के पंचम, षष्ठ और सप्तम भाव में संचरण करेंगे. सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा पंचम भाव में रहकर शिक्षा में व्यवधान देंगे. आपकी राशि के दशम भाव में शुक्र देव का गोचर होगा, जहां पहले से ही गुरु देव विराजमान हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगा. नवम भाव में बुध देव भाग्य में वृद्धि करेंगे. अष्टम भाव में सूर्य देव रहने से टैक्स और पैतृक धन को लेकर परेशानी खड़ी होगी. सप्तम भाव में मंगल देव जीवनसाथी के साथ उग्र विवाद पैदा करेंगे. छठे भाव में शनि देव बने रहकर नौकरी में स्थिरता देंगे और शत्रुओं को दबाकर रखेंगे. पंचम भाव के राहु भ्रम पैदा करेंगे और एकादश भाव के केतु आय में उतार-चढ़ाव लाएंगे.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बहुत अधिक बढ़ जाएगा. दशम भाव में गुरु और शुक्र की युति नौकरी में प्रमोशन और मनचाहा स्थानांतरण दिला सकती है. नवम भाव के बुध देव व्यापार के सिलसिले में की गई विदेशी यात्राओं को अत्यधिक सफल बनाएंगे. अष्टम भाव के सूर्य देव के कारण व्यापारियों को टैक्स विभाग से कोई नोटिस मिल सकता है, जिससे परेशानी बढ़ेगी. छठे भाव के शनि देव नौकरी में आपके विरोधियों पर आपको हावी रखेंगे.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में अशांति और तनाव का माहौल रहेगा. सप्तम भाव के मंगल देव और अष्टम भाव के सूर्य देव के कारण जीवनसाथी और ससुराल पक्ष के साथ आपके रिश्ते बहुत खराब हो सकते हैं. दशम भाव के गुरु और शुक्र माता-पिता का सहयोग दिलाएंगे, जिससे घरेलू कलह को कम करने में मदद मिलेगी.

लव लाइफ: इस सप्ताह प्रेम संबंधों में राहु के पंचम भाव में होने से अविश्वास, शक और गलतफहमियां चरम पर रहेंगी. चंद्रमा के पंचम भाव में रहने से पार्टनर की भावनाएं आहत हो सकती हैं. शांत रहकर बातचीत से मामले को सुलझाएं.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह अष्टम भाव के सूर्य देव और सप्तम भाव के मंगल देव के कारण पेट के निचले हिस्से में दर्द, यूरिन इंफेक्शन और एसिडिटी की गंभीर समस्या हो सकती है.

सावधानी: इस सप्ताह ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी मर्यादा न लांघें और पैसों के लेनदेन में स्पष्ट रहें.

उपाय: इस सप्ताह शुक्रवार के दिन किसी छोटी कन्या को खीर खिलाएं और देवी दुर्गा के मंत्रों का जाप करें.

शुभ कलर: चमकीला सफेद
शुभ अंक: 6

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola