तुला साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त तक: आने वाले हफ्ते में आपके दिमाग में नए और रचनात्मक आइडिया आएंगे
तुला साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026
तुला साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026: जानें इस सप्ताह करियर, बिजनेस, धन, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों का प्रभाव. पढ़ें शुभ दिन, लकी रंग, जरूरी सावधानियां और लाभकारी ज्योतिषीय उपाय.
Tula Saptahik Rashifal, तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए 9 से 15 अगस्त 2026 का सप्ताह धैर्य, समझदारी और नए अवसरों का रहेगा. करियर में सफलता के योग बनेंगे, नौकरी-व्यापार में प्रगति होगी, लेकिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव संभव हैं. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 9 से 15 अगस्त तक का तुला साप्ताहिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन में संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है. भाइयों से मतभेद के कारण घर में अशांति का वातावरण बन सकता है. हालांकि, आप अपने क्रोध पर नियंत्रण करके पारिवारिक परिस्थितियों में सुधार ला सकते हैं. आपके परिश्रम और प्रयत्न से घर का रुका हुआ काम पूरा होगा.
करियर और शिक्षा
इस सप्ताह आप अपने नए लक्ष्यों की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे. नई गतिविधियों व प्रोजेक्ट्स में जीत हासिल करने से आपकी लाइफ में तेजी आएगी. प्रोफेशनल क्षेत्र में काम करते हुए आपके दिमाग में नए और रचनात्मक आइडिया आएंगे, जिन्हें आपको तुरंत परखना चाहिए. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े स्टूडेंट्स को परीक्षा, इंटरव्यू आदि में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.
व्यापार और नौकरी
जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें इस सप्ताह रोजगार संबंधी कोई महत्वपूर्ण और सकारात्मक समाचार प्राप्त होगा, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. व्यापार में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे.
ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 2026: भारत में सूतक नहीं, फिर भी इन जातकों को बरतनी होगी खास सतर्कता
आर्थिक स्थिति
रुपयों-पैसों और लेन-देन के मामलों में इस सप्ताह बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. इन मामलों में किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा धन हानि की स्थिति बन सकती है. यदि आप नया वाहन, प्लॉट या फ्लैट खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपको और कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा.
प्रेम जीवन
यदि कोई रोमांस चल रहा है, तो उसमें आपको संयम का विशेष ध्यान रखना होगा. यदि आप भविष्य में विवाह बंधन में बंधना चाह रहे हैं, तो समय आपका पूरा साथ देगा. इस दौरान कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है. कुछ लोगों के नए प्रेम संबंध भी प्रारंभ हो सकते हैं.
स्वास्थ्य
पारिवारिक कलह और क्रोध का असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. तनाव से बचने के लिए प्राणायाम करें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें.
- शुभ अंक: 3, 6
- शुभ रंग: लाल, दुधिया
- शुभ तारीख: 12, 15
उपाय
पारिवारिक शांति और क्रोध पर नियंत्रण के लिए प्रतिदिन सुबह 'ॐ शांति शांति' मंत्र का जाप करें तथा शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को मिठाई खिलाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










