धनु साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त तक: आने वाले हफ्ते में नई नौकरी या प्रोजेक्ट की शुरुआत से आय में इजाफा होगा

Updated:
विज्ञापन

धनु साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026

धनु साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026: जानें इस सप्ताह करियर, बिजनेस, धन, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों का प्रभाव. पढ़ें शुभ दिन, लकी रंग, जरूरी सावधानियां और लाभकारी ज्योतिषीय उपाय.

विज्ञापन

Dhanu Saptahik Rashifal, धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए 9 से 15 अगस्त 2026 का सप्ताह नई सफलताओं और शुभ समाचारों से भरा रहेगा. करियर और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा पारिवारिक और प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 9 से 15 अगस्त तक का धनु साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह आपके परिवार में सुख-शांति का अद्भुत वातावरण कायम रहेगा. परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण और खुशनुमा समाचारों की प्राप्ति होगी. फैमिली में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशी मिल सकती है. गृह, भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा. सपरिवार मिलकर पार्टी या सिनेमा जाने का योग बन रहा है. मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी और मकान-वाहन संबंधी लंबित कार्यों में सफलता मिलेगी.

व्यापार और नौकरी

स्वतंत्र व्यापार करने वालों को इस सप्ताह व्यवसाय को आगे बढ़ाने के शानदार अवसर प्राप्त होंगे. कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है. नौकरी पेशा लोगों को टेलीफोन, मोबाइल या ई-मेल के जरिए जॉब संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

करियर और शिक्षा

करियर के क्षेत्र में इस सप्ताहह बड़ा पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेगा. विशेषकर मेडिकल, फार्मा, नर्सिंग और कंप्यूटर सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगीता परीक्षा में अपनी मेहनत के अनुरूप मनोनुकूल परिणाम मिलने की पूरी योग्यता बन रही है.

स्वास्थ्य

सेहत के मामले में यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा. आपकी शारीरिक ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी. पहले से चल रही कोई थकान या मानसिक तनाव दूर होगा. बस अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें.

आर्थिक स्थिति

वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. नई नौकरी या प्रोजेक्ट की शुरुआत से आय में इजाफा होगा. संपत्ति और वाहन खरीदने के लिए धन खर्च होगा, परंतु यह व्यय संपत्ति रूप में ही होगा, जो शुभ है.

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 2026: भारत में सूतक नहीं, फिर भी इन जातकों को बरतनी होगी खास सतर्कता

प्रेम जीवन

पर्सनल लाइफ के लिए समय बेहद बढ़िया है. इंटरनेट, फेसबुक या मोबाइल के माध्यम से किसी से पहचान बनेगी, जो आगे चलकर प्रेम-संबंध में बदलेगी. यह धीरे-धीरे विवाह में भी परिणत हो सकता है. अविवाहित जातकों के लिए विवाह योग बन रहे हैं.

  • शुभ अंक: 2, 5
  • शुभ रंग: पिंक, नीला
  • शुभ तारीख: 9, 12

उपाय

मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और तेल अर्पित करें. गुरुवार को पीले वस्त्र धारण कर बाल गोपाल को दही-मिश्री अर्पित करें. इससे करियर और व्यापार में बाधाएं दूर होंगी.


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola