ePaper

तुला राशिफल 20 जनवरी 2026: आज सेहत में रहेगा बड़ा उतार-चढ़ाव, जाने कैसा रहेगा आर्थिक और लव लाइफ

Updated at : 20 Jan 2026 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
Tula Aaj Ka Rashifal
तुला आज का राशिफल 20 जनवरी 2026

Tula Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? जानिए आज का तुला राशिफल.

विज्ञापन

Tula Aaj Ka Rashifal 20 January 2026 : आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल,बु ध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….

आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर click करें.

Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल

आज संतुलन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा. आप जिस मुद्दे को अब तक टालते आ रहे थे, उस पर फैसला लेने का दबाव बनेगा. मन दुविधा में रहेगा, लेकिन सही और गलत के बीच फर्क आप अच्छे से समझ पाएंगे. आज कम बोलना और सही समय पर बोलना आपको बढ़त दिलाएगा. शाम के समय कोई बातचीत या संकेत मन को सुकून देगा.

करियर / बिजनेस: आज करियर में सावधानी जरूरी है. ऑफिस में किसी की चाल या राजनीति आपके काम को प्रभावित कर सकती है. जॉब में बदलाव का विचार आएगा, लेकिन आज कदम उठाना ठीक नहीं. जिस जगह काम कर रहे हैं, वहां अपनी स्थिति सुरक्षित रखें. बिजनेस में किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट, एग्रीमेंट या पार्टनरशिप फिलहाल टालें. पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें. क्लाइंट या बॉस से बातचीत में संतुलित भाषा रखें.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आज मतभेद और समझौता दोनों देखने को मिलेंगे. किसी बात पर घरवालों से बहस भी होगी और बाद में सहमति भी बन जाएगी. भोजन, खर्च या किसी फैसले को लेकर तनाव हो सकता है. आपकी समझदारी माहौल को बिगड़ने से बचाएगी. किसी करीबी की सलाह आज फायदेमंद साबित होगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज कन्फ्यूजन का माहौल रहेगा. पार्टनर की किसी बात से आप असमंजस में आ सकते हैं. पुराने क्रश या किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से उलझन बढ़ सकती है. घरवालों के सामने अफेयर को लेकर सवाल उठने की संभावना है, लेकिन आप बात संभाल लेंगे. सिंगल तुला राशि वाले आज आकर्षण महसूस करेंगे, पर फैसला लेने में समय लेंगे.

स्वास्थ्य: सेहत में आज उतार-चढ़ाव रहेगा. कमर, किडनी या हार्मोन से जुड़ी परेशानी उभर सकती है. ज्यादा तनाव और देर रात जागना नुकसान देगा. हल्की एक्सरसाइज़, वॉक और पर्याप्त पानी जरूरी है. स्क्रीन टाइम कम रखें और आंखों को आराम दें.

आज की सावधानी

हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें.
फैसले टालने की आदत आज नुकसान दे सकती है.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें.
सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
ॐ हनुमते नमः मंत्र का 11 बार जप करें.
आज लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
क्रोध और अहंकार से दूर रहें.
नोट- यह उपाय तुला राशि वालों को निर्णय क्षमता, मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करता है.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र व योग

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola