Taurus Yearly Horoscope 2025: पारिवारिक जीवन में ध्यान देना पड़ेगा, जानें वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Dec 2024 2:34 PM

विज्ञापन

Taurus Yearly Horoscope 2025

Taurus Yearly Horoscope 2025: नए साल यानी 2025 का आगाज जल्द ही होने जा रहा है. मेष से लेकर मिथुन राशि के जातकों के लिए नया साल नई नई चीजें लेकर आएगा. यहां से जानें वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल.

विज्ञापन

Taurus Yearly Horoscope 2025: वृषभ राशि के व्यक्तियों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व किस प्रकार का होता है? वित्तीय स्थिति, करियर, व्यापार, नौकरी, संबंध, रिश्ते और स्वास्थ्य के संदर्भ में वृषभ राशि का वर्ष 2025 कैसा रहेगा? आइए, हम ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल समझते हैं.

वृष राशि 2025 का वार्षिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

वृष राशि के लिए साल 2025 में वृहस्पति पहले भाव में मई तक रहेंगे. शनि दशवे भाव में मार्च तक रहेंगे जिसे पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. सभी लोग प्रसन्न रहेंगे. आपके बात को अहमियत भी देंगे, परिवार के सदस्यों को विवाह को लेकर बात चल रही है, उनका रिश्ता पक्का हो जायेगा. मार्च में शनि एकादश भाव जायेंगे, जिससे आर्थिक स्थति पुरे साल मजबूत रखेंगे. परिवार में धार्मिक अनुष्ठान होगा, जिससे सभी सदस्य मिलजुलकर रहेंगे. केतु मई महीने में पांचवे भाव में गोचर करेंगे पारिवारिक जीवन में बीच बीच में असंगतियां बन जाएगी. मई महीने से पारिवारिक जीवन में ध्यान देना पड़ेगा.

Aries Yearly Horoscope 2025: मई महीने के बाद आपकी आर्थिक स्थति अनुकूल होगी, जानें वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल

Taurus Yearly Horoscope 2025: पारिवारिक जीवन में ध्यान देना पड़ेगा, जानें वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल

Gemini Yearly Horoscope 2025: विवादित भूमि नहीं खरीदें, जानें मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी के लिए इस साल बहुत अच्छा साबित हो सकता है. आप व्यापार खूब मेहनत करेंगे जिसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा. मार्च तक शनि दशम भाव में है मार्च के बाद एकादश भाव में रहेंगे.आप अपने व्यापार को अच्छी तरह चलाने की प्रयास करेंगे, उसमें आप सक्षम होंगे वृहस्पति का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी करने वाले को मार्च तक बहुत बढ़िया रहने वाला है. आपके कर्म क्षेत्र मजबूत रहेगा. मार्च के बाद शनि एकादश भाव में जायेगे, कार्य क्षेत्र में मेहनत खूब करना पड़ेगा नए नौकरी की तलाश में है मई महीने के बाद नौकरी में परिवर्तन हो सकता है.

Cancer Yearly Horoscope 2025:रिश्तेदारों के साथ जो अनबन बना हुआ था वह ठीक होगा, जानें कर्क राशि का वार्षिक राशिफल

Leo Yearly Horoscope 2025: नौकरी में परेशानी बढ़ सकती है, जानें सिंह राशि का वार्षिक राशिफल

Virgo Yearly Horoscope 2025: व्यापार धीमी गति से चलेगा, जानें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए साल 2025 मिलाजुला रहने वाला है. कॉलेज में पढाई करने वाले को वृहस्पति मई महीने तक केंद्र में रहेंगे. जिसे विधार्थियों को अच्छा लाभ मिलेगा उच्च शिक्षा के पढाई करने के लिए उत्तम रहने वाला है. आप अपने परियोजना पर सही तरीका से कार्य करेंगे, आपके मेहनत का परिणाम अनुकूल रहने वाला है. मई के महीने से शिक्षा में ध्यान देंना पड़ेगा. पूरे साल 2025 में करियर के लिए अनुकूल रहने वाला है वृहस्पति दूसरे भाव में रहेंगे. इनका दृष्टी छठे भाव पर है करियर में खूब उन्नति होगा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. उनको सफलता मिलेगा मई के महीने से करियर में फोकस करके रखिए अच्छा लाभ मिलेगा.

प्रेम जीवन तथा वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन में आपको मिलाजुला रहने वाला है प्रेम भाव में केतु बैठे हैं. वृहस्पति का दृष्टी मई महीने तक पंचम भाव में रहेगा. प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा. मई के महिना से आपको प्रेम सम्बन्ध में अनबन बनेगा, बल्कि साथ ही प्रेम सम्बन्ध में दिक्कत आएगी. आप दोनों के अन्दर कम्युनिकेशन की कमी होगी. इस समय जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें. शनि एकादश भाव में बैठकर उनका दृष्टी पंचम भाव पर है प्रेम सम्बन्ध में परेशानी बनेगी. अविवाहित है वह मई महिना तक विवाह के बंधन में बंध जायेंगे, वैवाहिक जीवन में संतान की कमी महसूस कर रहे हैं, उनको मई तक अभिलाभा पूर्ण होगा .वैवाहिक जीवन बहुत खुशमय रहेगा.

भवन तथा वाहन सुख

वृष राशि वाले को भूमि भवन तथा वाहन का सुख में कमी होगी. मार्च महीने में शनि एकादश भाव में जायेगे उनका दृष्टी तीसरे भाव पर रहेगा जिसे संपत्ति को लेकर परेशानी बनेगी. चौथे भाव में केतु मई के महीने में आयेगे इसलिए संपति के सुख में कमी होगी.अगर भूमि भवन की खरीदारी कर रहे है उसमें विवाद बनेगा .साल 2025 नया वाहन खरीदारी से बचें.

Libra Yearly Horoscope 2025: पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, जानें तुला राशि का वार्षिक राशिफल

Scorpio Yearly Horoscope 2025: पुराना विवाद सुलझ जाएगा, जानें वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल

Sagittarius Yearly Horoscope 2025: स्वस्थ्य में समस्या बनेगी, जानें धनु राशि का वार्षिक राशिफल

स्वास्थ्य

साल 2025 में स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा मार्च तक शनि दशम भाव में रहेंगे उसके बाद एकादश भाव में जायेगे राहु मई के दशम भाव में रहेंगे वृहस्पति का दृष्टी छठे भाव पर रहेगा पहले से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है आप जल्द स्वस्थ हो जायेगे,लेकिन आपको खान पान पर नियंत्रण करना पड़ेगा.

लकी नंबर: 7
लकी कलर: नीला

उपाय

मां जगदम्बा का पूजन करें.
चांदी का टुकरा साथ में रखें.
प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

Capricorn Yearly Horoscope 2025: इन्फेक्शन से सम्बंधित बीमारी से ग्रस्त होने की संभावना है, जानें मकर राशि का वार्षिक राशिफल

Aquarius Yearly Horoscope 2025: भूमि भवन की खरीदारी करने से पहले जांच जरूर करें, जानें कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल

Pisces Yearly Horoscope 2025: वाहन की खरीदारी सोच विचार कर करें, जानें मीन राशि का वार्षिक राशिफल

रत्न

नीली रत्न धारण करें लाभ होगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola