Kark Rashifal 2025: रिश्तेदारों के साथ जो अनबन बना हुआ था वह ठीक होगा, जानें कर्क राशि का वार्षिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Dec 2024 1:56 PM
Cancer Yearly Horoscope 2025
Cancer Yearly Horoscope 2025: नए साल यानी 2025 का आगाज जल्द ही होने जा रहा है. मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए नया साल नई नई चीजें लेकर आएगा. यहां से जानें कर्क राशि का वार्षिक राशिफल.
कर्क वार्षिक राशिफल 2025: कर्क राशि के व्यक्तियों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व किस प्रकार का होता है? वित्तीय स्थिति, करियर, व्यापार, नौकरी, संबंध, रिश्ते और स्वास्थ्य के संदर्भ में कर्क राशि का वर्ष 2025 कैसा रहेगा? आइए, हम कर्क राशि का वार्षिक राशिफल समझते हैं.
कर्क राशि 2025 का वार्षिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
कर्क राशि वाले के लिए साल 2024 में पारिवारिक जीवन में सावधानी रखें. साल के आरंभ में शनि आठवें भाव में राहु नवम भाव में केतु पंचम भाव में है, जिससे परिवार में असमंजस की स्थति बनेगी. परिवार के सदस्य के साथ अनबन बनेगी. आपके बात करने के तौर तरीके में बदलाव होगा. परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होगी. लेकिन 18 मई 2025 के बाद पारिवारिक जीवन सुखमय बनेगा. पुरानी संशय बना हुआ है, वह ठीक होगा. परिवार में प्रसन्नता बढ़ेगा.संतान का सुख प्राप्त होगा. कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन उत्तम रहने वाला है. नया साल 2025 में धन का निवेश से लाभ होगा, केतु दूसरे भाव में जाने से रिश्तेदार के साथ अनबन बना हुआ था वह ठीक होगा. रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा.
Gemini Yearly Horoscope 2025: विवादित भूमि नहीं खरीदें, जानें मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल
व्यापार तथा नौकरी
कर्क राशि वाले को साल 2025 में व्यापार मिला जुला रहने वाला है इस साल आपको व्यापार में संभलकर कदम रखें. जल्दीबाजी में लिया गया निर्णय अनुकूल नहीं रहेगा.मार्च तक शनि आठवें भाव में रहेंगे उसके बाद नवम भाव में आयेगे जिसे व्यापार में थोड़ा सुधार दिखाई देगा. मई में वृहस्पति द्वादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे व्यापार में उन्नति होगी. विदेंशी स्तर पर व्यापार किए है उनको लाभ होगा. आयत निर्यात से सम्बंधित व्यापार में लाभ होगा. नौकरी करने वालों को साल 2025 के शुरुआत में बहुत उत्तम रहेगा, शनि वृहस्पति अनुकुल स्थति में है अच्छा लाभ मिलेगा. मई के बाद नौकरी में अधिकारी के साथ अनबन की स्थिति बन जाएगी नौकरी में परिवर्तन हो सकता है.
Leo Yearly Horoscope 2025: नौकरी में परेशानी बढ़ सकती है, जानें सिंह राशि का वार्षिक राशिफल
Virgo Yearly Horoscope 2025: व्यापार धीमी गति से चलेगा, जानें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए साल 2025 बहुत उत्तम रहने वाला है एकादश भाव में वृहस्पति बैठे है, जिससे विधार्थी के लिए उत्तम रहने वाला है. प्राइमरी स्कूल में पढाई करने वाले छात्र को मिलजुला रहेगा. लेकिन उच्च शिक्षा की पढाई करने वाले के लिए अच्छा रहने वाला है. केतु दूसरे भाव में मई महीने में गोचर करेंगे, कालेज में पढाई करने वाले सहपाठी के साथ अनबन होगा, जिससे इस समय अपने आप को संतुलन बनाकर रखें. विदेश में पढाई करने वाले छात्र का परफार्मेंस ठीक रहेगी. करियर में माह के मध्य तक बहुत बढ़िया रहने वाला है. मई के बाद करियर में आपको खूब मेहनत करना पड़ेगा. कार्य क्षेत्र में बदलाव की स्थति बनेगी, नए नौकरी की तैयारी कर रहे है सफलता मिलेगा.
प्रेम जीवन तथा वैवाहिक जीवन
साल 2025 में प्रेम सम्बन्ध शनि आठवें भाव में है जिसे प्रेम सम्बन्ध को लेकर इस साल मिलाजुला रहने वाला है. मार्च महीने के बाद प्रेम जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम सम्बन्ध में विवाद बन रहा था उसमें सुधार होगा. प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेंगे. मई महीने में वृहस्पति द्वादश भाव में आयेंगे, जिससे नए नए प्रेम सम्बन्ध बनेगे जिसे आप काफी उत्साहित रहेंगे. वैवाहिक जीवन साल के मध्य तक ठीक रहेगा दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. जो लोग प्रेम विवाह के प्लान किए है वह सफल होंगे प्रेम विवाह में सफलता मिलेगा. जो लोग विवाह की प्रतीक्षा में है मई तक वैवाहिक जीवन में बंध जायेंगे.
Libra Yearly Horoscope 2025: पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, जानें तुला राशि का वार्षिक राशिफल
Scorpio Yearly Horoscope 2025: पुराना विवाद सुलझ जाएगा, जानें वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल
Sagittarius Yearly Horoscope 2025: स्वस्थ्य में समस्या बनेगी, जानें धनु राशि का वार्षिक राशिफल
भवन तथा वाहन सुख
कर्क राशि वाले को साल 2025 में भूमि को लेकर सामान्य तौर पर मिला जुला रहेगा. मार्च के बाद शनि नवम भाव में आयेंगे. वृहस्पति एकादश भाव में है मई के बाद द्वादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे इस समय जन्म स्थान से दूर आपको अच्छा भूमि भवन का लाभ मिल सकता है, लेकिन आपके कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करना पड़ेगा. कर्क राशि वाले को वाहन के सुख वर्ष 2025 में में वाहन के सुख में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा तब आपको वाहन का सुख प्राप्त होगा.
स्वास्थ्य
साल 2025 में स्वास्थ्य आपका ठीक नहीं रहेगा,शनि आठवें भाव में मार्च तक रहेंगे राहू नवम भाव में है स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करें ,मार्च के बाद कमर और पैर में दर्द हो सकता है.वृहस्पति द्वादश भाव में जायेगे बीच बीच में पेट सम्बंधित समस्या बनेगा अगर आप पुराने बीमारी से परेशान है अपने स्वास्थ्य पर ख्याल रखें खान पान पर ध्यान देंना जरुरी है.
Pisces Yearly Horoscope 2025: वाहन की खरीदारी सोच विचार कर करें, जानें मीन राशि का वार्षिक राशिफल
लकी नंबर: 8
लकी कलर: संतरी
उपाय
गुरुवार को भगवन विष्णु का पूजन करें , चनादाल का दान करें.
गुरुवार को वृद्ध ब्राह्मण को भोजन करें .
रत्न
पुखराज रत्न धारण करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










