वृषभ राशिफल 1 अगस्त2026: मेहनत का मिलेगा पूरा फल, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Updated:
विज्ञापन
1 अगस्त 2026 का वृषभ राशिफल

1 अगस्त 2026 का वृषभ राशिफल

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 1 August 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 1 August 2026: आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर, आर्थिक प्रगति और पारिवारिक जीवन के लिहाज से शुभ रहने वाला है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा, आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आइए जानते हैं वृषभ राशि वालों का आज का विस्तृत राशिफल. 

करियर-बिजनेस

कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और अनुभव की सराहना होगी. करियर में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं तथा लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं. व्यवसाय में नए ग्राहकों और लाभदायक योजनाओं के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दिन के अंत तक आय के नए स्रोत बनने की भी संभावना है.

रिलेशनशिप

परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. साथी आपकी भावनाओं को समझने और आपका साथ देने का प्रयास करेगा. विवाहित जातकों के वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बना रहेगा. वहीं, अविवाहित लोगों को नए रिश्ते या विवाह प्रस्ताव मिलने के शुभ संकेत हैं.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे. अनियमित खान-पान से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. हल्का व्यायाम आपको पूरे दिन ऊर्जावान और स्फूर्तिवान बनाए रखेगा.

आज का विशेष उपाय: शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाकर भगवान शनिदेव की आराधना करें. भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें तथा श्रद्धापूर्वक "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें. इससे आय, सम्मान और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी.

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 6

यह भी पढ़ें; श्रावणी मेला 2026: देवघर के आसमान में ड्रोन शो ने बिखेरा शिवमय नजारा, पहले दिन 74,987 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola