कर्क राशिफल 1 अगस्त 2026: धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि, करियर और व्यापार में मिलेंगे शुभ परिणाम

Updated:
विज्ञापन
1 अगस्त 2026 का कर्क राशिफल

1 अगस्त 2026 का कर्क राशिफल

Aaj Ka Kark Rashifal 1 August 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Kark Rashifal 1 August 2026: आज चंद्रमा के नवम भाव में गोचर करने से कर्क राशि वालों के लिए भाग्य का पूरा साथ मिलने के संकेत हैं. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं कर्क राशि वालों का आज का विस्तृत राशिफल.

करियर-बिजनेस

सूर्य के आपकी राशि में स्थित होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ आपके कार्यों की सराहना भी होगी. चंद्रमा के नवम भाव में गोचर करने से भाग्य का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे तथा दूरस्थ स्थानों से लाभ मिलने की संभावना है.

रिलेशनशिप

परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. माता-पिता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण निर्णयों में सहायक रहेगा. रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने के योग हैं. परिवार में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. साथी के साथ यात्रा या भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. वहीं, अविवाहित लोगों को मनचाहा रिश्ता या विवाह प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं.

स्वास्थ्य

दिन की शुरुआत में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन बाद में स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. योग और ध्यान मानसिक शांति प्रदान करेंगे. संतुलित आहार और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना लाभदायक रहेगा. यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

आज का विशेष उपाय: शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें तथा श्रद्धापूर्वक "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें. इससे भाग्य, स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी.

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2

यह भी पढ़ें; श्रावणी मेला 2026: देवघर के आसमान में ड्रोन शो ने बिखेरा शिवमय नजारा, पहले दिन 74,987 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola