Grahan in October 2023: इसी अक्टूबर लगेगा सूर्यग्रहण के अलावा चंद्रग्रहण भी, जानें कितने दिनों का होगा अंतर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Oct 2023 7:45 AM

विज्ञापन

Grahan in October 2023: इसी महीने यानी अक्टूबर 2023 में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों लगने जा रहे हैं. सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को है। वहीं 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण है। यह एक वलयाकार सूर्यग्रहण होगा। इसके कारण आसमान में एक आग की रिंग दिखाई देगी.

विज्ञापन

Grahan in October 2023: साल का पहला सूर्यग्रहण व पहला चंद्रग्रहण लग चुका है. अब इसी महीने यानी अक्टूबर 2023 में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों लगने जा रहे हैं. सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को है। वहीं 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण है. यह एक वलयाकार सूर्यग्रहण होगा. इसके कारण आसमान में एक आग की रिंग दिखाई देगी.

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Second Solar Eclipse of 2023 Date and time)

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा. यह ग्रहण भारतीय समयानुसा रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2.25 बजे तक रहेगा. यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए इसमें भी सूतक नहीं लगेगा. यह ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में देखा जा सकेगा.

रिंग के आकार जैसी आकृति आएगी नजर

14 अक्टूबर को दिखने वाला सूर्यग्रहण वलयाकार होगा। इस स्थिति में चंद्रमा धरती से काफी दूर होते हुए भी सूर्य के बीच में आता है। यह ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण के विपरीत होता है। इस स्थिति में यह सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकता है। इसके कारण आसमान में एक रिंग जैसी आकृति बन जाती है। यह सूर्य का अंग होती है इसलिए यह एकदम अलग नजर आती है।

सूतक लागू होगा या नहीं

चूंकि भारत में ये सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक के नियम भी यहां लागू नहीं होंगे. सूतक के नियम वहीं मान्‍य होते हैं, जहां ग्रहण दिखाई पड़ता है. सूतक काल ग्रहण के पहले का वो अशुभ समय है जिसमें पृथ्वी का वातावरण हानिकारक किरणों के कारण प्रदूषित हो जाता है.

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclipse of 2023 Date and time)

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा. यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा. इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा. यह यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखेगा.

साल का दूसरा चंद्रग्रहण कहां दिखेगा

चंद्र ग्रहण की बात करें तो इसे भारत (India) से देखा जा सकता है. यह ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका का ज्यादातर हिस्सा, पेसिफिक, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका से चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा. यह ग्रहण 29 अक्टूबर, रविवार 1:06 एएम से दिखना शुरू होगा और 2:22 एएम पर समाप्त हो जाएगा.

कितने प्रकार के होते हैं चंद्रग्रहण

सरल शब्दों में कहें तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को चन्द्रमा की सतह तक पहुंचने से रोकती है. इस घटना को चंद्रग्रहण कहा जाता है। यह पूर्णिमा के दिन होता है. चंद्र ग्रहण तीन प्रकार का होता है- पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण. पेनुमब्रल या उपच्छाया चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को अस्पष्ट करते हुए चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है और चंद्रमा की सतह पर एक छाया डालती है.

चंद्र ग्रहण के दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श न करें.

  • पूजा-पाठ न करें.

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचें. (बच्चे, बीमार, और बुजुगों के लिए यह मान्य नहीं)

  • इस दौरान सोने से बचें, जितना हो सके मन में अपने ईष्ट का नाम जपें.

  • गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें.

  • गर्भवती महिलाएं चाकू, छुरी, कैंची जैसी नुकीली चीजों का प्रयोग न करें.

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण समाप्त होने पर करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणों का इंसानों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में, ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए. यदि संभव को तो नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल भी मिला कर स्नान करें.

  • ग्रहण की समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें. साथ ही घर के पूजा स्थल के पास और उसके अंदर गंगा जल का छिड़काव अवश्य करें. इससे नकारात्मकता दूर होता है और घर शुद्ध हो जाता है.

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए गाय को रोटी खिलाएं.

  • ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ दान अवश्य करें.

कब लगता है पूर्ण चंद्र ग्रहण

सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण भी तीन तरह के होते हैं. पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है और चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाता है. इस बीच ऐसा समय आता है जब पृथ्‍वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में होते हैं. पृथ्वी चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है. इसके कारण चंद्रमा पर सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती. इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं. ज्योतिष के अनुसार पूर्ण चंद्र ग्रहण सबसे प्रभावशाली माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola