सिंह साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त तक: इस सप्ताह धन लाभ के योग, लेकिन अहंकार से रहे दूर

Updated:
विज्ञापन

सिंह साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026

सिंह साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026: जानें इस सप्ताह करियर, बिजनेस, धन, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों का प्रभाव. पढ़ें लकी दिन, शुभ रंग, जरूरी सावधानियां और लाभकारी ज्योतिषीय उपाय.

विज्ञापन

Singh Saptahik Rashifal, सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए 16 से 22 अगस्त 2026 तक परिवार में खुशियां रहेंगी, करियर में तरक्की और व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे. आर्थिक लाभ के बीच स्वास्थ्य और अहंकार से जुड़ी सावधानियां जरूरी रहेंगी. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 16 से 22 अगस्त तक का सिंह साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह परिवार के साथ बिताया गया समय आपको गहरा मानसिक संतोष देगा. आपको किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा और बच्चों की कोई विशेष उपलब्धि गर्व का कारण बन सकती है.

व्यापार और नौकरी

कार्यक्षेत्र में विस्तार और प्रगति के अनुकूल संकेत हैं. आपकी दूरदर्शी सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेंगे. व्यापारियों के लिए नए बाजार, नए ग्राहकों और नए उत्पादों पर काम शुरू करने का समय उत्तम है.

करियर और शिक्षा

लंबे समय से प्रतीक्षित अवसर अब सामने आ सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति या बेहतर कार्यक्षेत्र मिलने की संभावना है. शिक्षा, न्याय, पर्यटन, प्रकाशन, खेल और विदेशी व्यापार जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को उल्लेखनीय सफलता मिलेगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु अत्यधिक यात्रा या व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक थकावट हो सकती है. कमर, जांघों और पाचन तंत्र से जुड़ी छोटी समस्याओं पर समय रहते ध्यान दें. संतुलित भोजन, पर्याप्त जलपान और प्रतिदिन योग तथा ध्यान से शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और अतिरिक्त आय के नए स्रोतों पर काम करने का मौका मिलेगा. बस सावधानी रखें कि अत्यधिक उत्साह में ऐसा वादा न करें जो निभाना कठिन हो. आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से पहले सभी पहलुओं का गहन मूल्यांकन अवश्य करें.

ये भी पढ़ें: दवगुरु के उदित होते ही टल सकती है मुसीबत, जानिए किन जातकों की किस्मत में मिलेंगे नए अवसर

प्रेम जीवन

जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा या आर्थिक योजना पर सकारात्मक चर्चा होगी. रिश्तों में पारदर्शिता और गहरा विश्वास बढ़ेगा. पहले के कम संवाद वाले रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. अविवाहित जनों के लिए धार्मिक या शैक्षणिक कार्यक्रमों में योग्य जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं.

लकी अंक: 2, 9

लकी रंग: पीला, सुनहरा

उपाय

गुरुवार को भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें. "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी गुरु, ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को पीली दाल, हल्दी, केले या पीले वस्त्र का दान करें.


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola