सिंह राशि वालों के लिए जून में पार्टनरशिप के कामों में विवाद होने की आशंका है, पढ़ें मंथली राशिफल

UPDATED: THU, 13 AUG 2026 03:47 AM (IST)
विज्ञापन
विज्ञापन
Monthly Singh Rashifal June 2026, सिंह राशि: जून का महीना आपके लिए थोड़ा भागदौड़ और मानसिक तनाव वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में केतु विराजमान हैं और राशि स्वामी सूर्य दशम भाव में होने के बाद ग्यारहवें भाव में जाएंगे. करियर के मोर्चे पर आपको अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. बिजनेस में पार्टनरशिप के कामों में विवाद होने की आशंका है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखें. कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है. आर्थिक रूप से खर्चों की अधिकता रहेगी, जिससे बजट बिगड़ सकता है. लव लाइफ और प्यार के मामले में यह महीना मिलाजुला रहेगा. पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे रिश्ते में थोड़ी दूरी आ सकती है. अपने पार्टनर पर शक करने से बचें और खुलकर बात करें. स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना अशुभ रह सकता है. पैरों में दर्द, थकान और मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है. आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से शांति मिलेगी. सावधानी: इस महीने किसी भी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. उपाय: प्रतिदिन सुबह उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें.

शुभ कलर: सुनहरा या केसरिया

शुभ अंक: 1

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola