Shukra Rashi Parivartan 2022: नवरात्रि से पहले शुक्र ग्रह बदलेगा अपनी चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Sep 2022 8:31 AM

विज्ञापन

Shukra Rashi Parivartan 2022: सभी राशियों के लिए शुक्रदेव का गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं. ज्योतिषविदों का दावा है कि शुक्र के इस राशि परिवर्तन का सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियां हैं, जिनके लिए ये गोचर बहुत ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगा.

विज्ञापन

Shukra Rashi Parivartan 2022: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक हर महीने कोई ना कोई ग्रह राशि अपनी चाल बदलते हैं. कोई ग्रह गोचर कर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो वक्री चाल चलता है. शुक्रदेव 24 सितंबर, शनिवार को कन्या राशि में रात्रि 09:02 बजे प्रवेश करने जा रहे हैं. जिससे कन्या राशि मे तिग्रही योग बनेगा. कन्या में सूर्य, बुध और शुक्र तीन ग्रह एक साथ रहेंगे. इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है. सभी राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं. ज्योतिषविदों का दावा है कि शुक्र के इस राशि परिवर्तन का सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियां हैं, जिनके लिए ये गोचर बहुत ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगा.

मेष राशि

राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन सफलता दिलाएगा,विशेषकर के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी. प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा. संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग. आय के साधन बढ़ेंगे. शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को शुक्र का गोचर और अस्त होना मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा. फिजूल के खर्चे बढ़ सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में खुशियां अनुकूल रहेगी। प्रेम जीवन में लगे हुए लोग घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। रोमांस में आप काफी आगे बढ़ेंगे। निर्वेश करने के लिए समय आपके लिए अनुचित रहेगा।

वृश्चिक राशि

शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं. कुंडली में इसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना जाता है. ज्योतिषविदों की मानें तो इस राशि के जातकों को किसी अच्छी नौकरी का अवसर मिल सकता है. आपकी राशि में प्रमोशन और इन्क्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं. व्यापार में भी लाभ की संभावनाएं हैं.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही अनुकूल रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. आपके पार्टनर के संग आपका रिश्ता पहले के मुकाबले ज्यादा रोमांटिक रहेगा. धन लाभ होने से आपकी रेगुलर लाइफ काफी अच्छे तरीके से चलेगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola