बुध और शुक्र की युति बनाने वाले हैं शक्तिशाली नीचभंग राजयोग, जानें किन राशियों पर होगा शुभप्रभाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Feb 2025 2:06 PM
Shukra And Budh Yuti 2025
Shukra And Budh Yuti 2025: बुध और शुक्र की युति बनाने वाले हैं शक्तिशाली नीचभंग राजयोग, जानें किन राशियों पर होगा शुभप्रभाव
Shukra And Budh Yuti 2025: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शुक्र को ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम, कामवासना और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है. जब शुक्र गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव अत्यंत सकारात्मक होता है. वर्तमान में शुक्र उच्च स्थिति में मीन राशि में स्थित हैं. वहीं, बुध, जिसे राजकुमार ग्रह कहा जाता है, वाणी, व्यापार और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है.
कब होगा मीन राशि का गोचर
बुध 27 फरवरी 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे. मीन राशि में बुध की स्थिति नीच मानी जाती है. बुध के गोचर से मीन राशि में बुध और शुक्र की युति बनेगी, जिसे नीच राजभंग योग कहा जाता है, क्योंकि शुक्र पहले से ही मीन राशि में विराजमान हैं, जो शुक्र की उच्च राशि है. बुध और शुक्र दोनों मित्र ग्रह हैं, और इन दोनों ग्रहों के कारण देश और दुनिया के लिए लाभकारी स्थिति उत्पन्न होगी. यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में नीच राजभंग योग बनता है, तो उन्हें धन का लाभ, मन की प्रसन्नता और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है.
महाशिवरात्रि 2025 व्रत के दौरान इन खाद्य पदार्थों से रहे दूर, जाने क्या खाना चाहिए
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र की युति एकादश भाव में होगी. एकादश भाव लाभ का प्रतीक है, जिससे कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं, लेकिन अन्य क्षेत्रों में लाभ की संभावना बनी रहेगी. समाज में मान-सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्त होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पुराने विवाद सुलझेंगे. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा.
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र नवम भाव में युति करेंगे, जिससे कर्क राशि को अच्छा लाभ प्राप्त होगा. परिवार के सदस्य एकजुट रहेंगे और व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होगा. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है, और मन आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर रहेगा. भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा और भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी. जीवन में जिन चुनौतियों का सामना कर रहे थे, उनमें आपको लाभ मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
भात खबर प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










