Shani Asta 2023: शनि होने वाले हैं अस्त, जानें आपकी राशि पर पड़ेगा क्या असर, i

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jan 2023 8:53 AM

विज्ञापन

Shani Asta 2023: शनि 31 जनवरी को कुंभ राशि में ही अस्त होने वाले हैं.इसके बाद 5 मार्च को उदित हो जाएंगे.इससे राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा, जानें आपकी राशि पर पड़ेगा क्या असर

विज्ञापन

Shani Asta 2023:  शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि देव का रंग सांवला है और वे हाथ में धनुष बाण लेकर कौए की सवारी करते हैं. वे अनुशासन, अखंडता, विनम्रता, दायित्व और तपस्या से संबंध रखते हैं. वे कर्मफल दाता हैं और लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, 17 जनवरी को शनि ने अपनी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश किया था.वहीं अब शनि 31 जनवरी को कुंभ राशि में ही अस्त होने वाले हैं.इसके बाद 5 मार्च को उदित हो जाएंगे.इससे राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा, जानें आपकी राशि पर पड़ेगा क्या असर

मेष :- आपकी प्रफेशनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. इस वक्‍त आपको पैसों के मामले में कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है.
वृषभ:- आपकी राशि पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा जैसा चल रहा था वैसा ही चलेगा.

मिथुन:- करियर के लिहाज़ से ये अछा समय रहेगा नयी ऊँचाइयाँ मिलेंगी.
कर्क:-पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं उनके काफी विवाद बढ़ सकते हैं. इस दौरान आपको विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. किसी भी नए काम का आरंभ तो भूलकर भी न करें.

सिंह:- शनि के अस्‍त होने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. जो लोग पहले से बीमार हैं उनकी समस्‍या और बढ़ सकती है.
कन्या:- प्रेम संबंध मधुर होंगे . घूमने का प्लान बन सकता है . पुराने दोस्त से मिलना हो सकता है.

तुला:- शनि अस्त होने का कोई खास फर्क आपकी राशि में नहीं है ऐसा चल रहा है वैसा चलेगा. अच्छा समय है .
वृश्चिक:- इस दौरान आप भाई के साथ मिलकर कोई बिजनस न करें. कोई भी बड़ा निवेश इस वक्‍त करने से बचें. बिजनस में कोई भी नया प्रयोग करने से बचें.

धनु:- अच्छा समय है, रूके हुए काम बन जाएँगे .
मकर:- कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है .समय अनुकूल ही रहेगा .

कुंभ:- यदि आप नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं तो इस बारे में एक बार फिर से सोच लें. व्‍यापारियों को भी किसी प्रकार का निवेश इस वक्‍त न करने की सलाह है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो कुंभ राशि वालों का बात-बात पर जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है.
मीन:- आपकी बात ना मानी जाए तो इससे आप परेशान हो सकते हैं

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola