Scorpio Monthly Horoscope December 2025: वृश्चिक राशि वालों के रिश्तों में आ सकती है खटास, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Nov 2025 10:51 AM

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के लिए दिसंबर 2025 का राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 वृश्चिक राशि वालों के लिए संतुलन और समझदारी का महीना रहेगा. परिवार और कामकाज में हल्की-फुल्की परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन संवाद और संयम से समाधान संभव है. करियर में नए अवसर और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे. स्वास्थ्य और भावनाओं का ख्याल रखें, सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें.

विज्ञापन

Scorpio Monthly Horoscope December 2025: आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या फिर किसी नई समस्या का सामना करना पड़ेगा—ऐसे अनेक विचार हमारे मन को घेरे रखते हैं. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से कि आपकी राशि और कुंडली पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

पारिवारिक जीवन

दिसंबर के महीने में पारिवारिक जीवन को लेकर कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं. रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन आपके प्रयास से स्थितियां सुधर सकती हैं. भाई-बहनों का सहयोग कम महसूस हो सकता है. कोशिश करें कि पारिवारिक विवाद से दूर रहें. यदि तनाव बढ़े, तो सभी सदस्यों के साथ बैठकर शांतिपूर्वक बात करें. दूसरे सप्ताह से स्थिति में सुधार होने लगेगा. माता-पिता की बातों को महत्व दें और उनका सम्मान करें.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार को लेकर इस माह मन में संतुष्टि कम रह सकती है. ग्राहकों से बातचीत शालीनता से करें और अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखें. निवेश करते समय सावधानी बरतें और अनावश्यक जोखिम से बचें. साझेदारी में चल रहा व्यापार लाभ देगा. ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी तथा धन लाभ के योग बनेंगे. नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. बीच-बीच में मानसिक चिंता बढ़ सकती है, लेकिन आप स्वयं को संभाल लेंगे.

शिक्षा तथा करियर

विद्यार्थियों के लिए यह महीना सुनहरा अवसर लेकर आएगा. टेक्निकल क्षेत्र—जैसे इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, या मेडिकल—से जुड़े छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा. करियर की दृष्टि से यह माह उत्तम साबित होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे. नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास के साथ मेहनत करें—सफलता निश्चित है.

यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है. पार्टनर के अमर्यादित व्यवहार या शब्दों के कारण रिश्तों की डोर कमजोर पड़ सकती है. रिश्ते को मजबूत करने के लिए रोमांटिक बातचीत करें, उन्हें खुश करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं और साथ में समय बिताएं. वैवाहिक जीवन मिश्रित परिणाम देगा. रिश्तों में कोई बड़ी असमंजस की स्थिति नहीं बनेगी, बस एक-दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास बनाए रखें.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रहेगा, लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं होगी. महीने के दूसरे सप्ताह से सर्दी-जुकाम की परेशानी होने की संभावना है, परंतु सितारे सहयोगी रहेंगे, इसलिए कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी. अंतिम सप्ताह में सिरदर्द परेशान कर सकता है.

उपाय

  • प्रत्येक मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करें.
  • गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करें और चना दाल का दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola