साप्ताहिक तुला राशिफल 10 मार्च से 16 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

साप्ताहिक कन्या राशिफल 17 मार्च से 23 मार्च 2024
Libra Weekly Horoscope: तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह (10 मार्च से 16 मार्च 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ.एन.के.बेरा से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल
करियर-इस सप्ताह आप नए लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे.नई गतिविधियां व प्रोजेक्टस में जीत हासिल करेंगे जिससे लाइफ में तेजी आएगी.प्रोफेशनल के क्षेत्र में आपके दिमाग में नये आइडिया आएगें.रूपयों-पैसों व लेन-देन के मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें.बेरोजगारों रोजगार संबंधीं महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.उच्च शिक्षा के स्टुडेन्ट को परीक्षा,इंटरव्यू आदि में अच्छी सफलता मिलने की योग है.
पर्सनल लाइफ-यदि कोइ रोमांस चल रहा है तो उसमें आपको संयम का ध्यान रखें.यदि भविष्य में विवाह बंधन में बंधना चाह रहे तो समय आपका साथ देगा.कहीं बाहर घूमने का प्रोगाम बनेगा.कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध प्रारंभ हो सकता है.
फैमिली लाइफ-फैमिली लाइफ में सम्पत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है.भाइयों से मतभेद के कारण अशांति का वातावरण बनेगा आप अपने क्रोध पर नियत्रंण कर पारिवारिक परिस्थितियों में सुधार कर सकते हैं.परिश्रम-प्रयत्न से रूका हुआ काम पूरा होगा. नया वाहन,प्लाट या फ्लैट खरीदना हो तो आपको ओर कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा.
शुभ दिन-मंगलवार,शुक्रवार
शुभ रंग-लाल,दुधिया
शुभ तारीख-12,15
तुला राशि वालों का स्वभाव
तुला राशि (Tula Rashi) के जातक एक दर्शनीय व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं. इनका राशि चिन्ह तुला है जो कि इनके संतुलित होने की ओर इशारा करता है. इस राशि के जातकों में गजब का संयम होता है विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की इनमें अद्भुत क्षमता होती है. इनका राशि चिन्ह इनके न्याय प्रिय होने की ओर भी संकेत करता है. ये कुशल रणनीतिकार होते हैं, कूटनीति भी इनमें कूट-कूट कर भरी होती है. जातक का कोई निश्चित सिद्धांत नहीं होता मौका देखकर ये समझौता भी कर सकते हैं. ये जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहते इसी कमी के कारण कई बार इनके काम लटके रहते हैं जिससे इन पर आलसी होने का आरोप भी लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




