ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (6 फरवरी से 12 फरवरी 2023): सभी 12 राशियों का weekly horoscope

Updated at : 06 Feb 2023 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (6 फरवरी से 12 फरवरी 2023): सभी 12 राशियों का weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल 6 फरवरी से 12 फरवरी 2023: मेष से मीन राशिवालों के लिए नया सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार सप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष

रिलेशन में प्रॉब्लम दूर होगी. कैरियर में विशेष सक्सेस मिलेगी लेकिन कुछ पेंडिंग मैटर आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे. परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा. अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा.

undefined

वृष

बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. प्रेम संबंधों में पुरानी बातों को भूलकर, ईगो को कन्ट्रोल कर संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें. कैरियर को एक नई दिशा मिलने की संभावना है. बिजनेस के क्षेत्र में नया काम शुरू होने का योग है.

Also Read: Weekly Rashifal मेष से मीन (06 फरवरी-12 फरवरी): जानें कैसा रहेगा नया सप्ताह?
undefined

मिथुन

कड़ी मेहनत पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम देगा. नये वाहन या फ्लॉट खरीदने का संयोग बनेगा. भौतिक सुख में वृद्धि होगी. आप किसी के साथ इमोशनली इनवॉल्व हो सकते हैं. कैरियर में नए अवसर आपकी प्रतिक्षा कर रहे हैं.आपका सपना व योजनाओं में आपको पॉजिटिव रिजल्टस दिखाई देंगे.

undefined

कर्क

सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी. शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे. फैमिली के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे. कुछ लोगों के नये प्रेम प्रसंग प्रारंभ होने की संभावना है. कैरियर में नई संभावनाएं मिलेगी. प्रतियोगिता-परीक्षा के माध्यम से नौकरी की तलाश में है तो सफलता मिलने की संभावना है.

undefined

सिंह

पुराने या कमजोर हुए दूर के रिलेशन को फिर से जोड़ने का मौका मिलेगा. पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी. इंटरनेट,फेसबुक,ई-मेल के जरिये नये प्रेम-प्रसंग की शुरुआत हो सकती है. सर्विस करनेवाले लोगों के लिए टाइम अच्छा है. बॉस आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे.

undefined

कन्या

जटिल समस्या का समाधान मिलेगा.दाम्पत्य संबंध में तनाव दूर होंगे. पर्सनल लाइफ में ग्लैमर और जादू एड होगा. किसी नये बिजनेस का शुभारंभ करना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है. फाइनेंशियल स्थिति में सुधार होगा.

undefined

तुला

पारिवारिक और आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. श्रेष्ठजनों का तथा बुजुर्गों का स्नेह- आशीर्वाद प्राप्त होगा. लव लाइफ में आपसी संपर्क में गलतफहमियां दूर होंगी. स्टूडेन्ट के लिए समय अनुकूल है. गुड न्यूज मिलेगा. आमदनी का नया स्रोत प्राप्त होगा.

undefined

वृश्चिक

महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी जिससे आपका महत्व बढ़ जायेगा. स्वजन-रिश्तेदारों से सुख-सहयोग मिलेगा. कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध प्रारंभ होगा. जिस किसी काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करने में सक्षम होंगे. नयी जिम्मेदारी मिलेगी. मान-यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.

undefined

धनु

परिवार में किसी नये सदस्य के आगमन से हर्ष-उल्लास का वातावरण बनेगा. प्लाट या फ्लैट या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है. पर्सनल लाइफ के लिए समय अच्छा है. जॉब में प्रमोशन की बात चल रही हो तो प्रोग्रेस मिलेगी. इनकॉम के नये स्रोत प्राप्त होंगे.

undefined

मकर

परिवार में शुभ कार्य होगा. आपको अपनाें का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. मौज-मस्ती में समय बीतेगा. विवाह योग्य युवक-युवतियों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. जॉब में प्रमोशन या बोनस मिलेगा. आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे. बॉस के सहयोग से रूका हुआ काम पूरा होगा.

undefined

कुंभ

करीबियों के साथ टेंशन बढ़ सकती है. कठिन परिश्रम से महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. कुछ लोगों को विवाहेत्तर प्रेम संबंधों के कारण घर-परिवार में तनावपूर्ण स्थिति हो सकता है. बिजनेस में कई बड़ा ऑर्डर आपकी लापरवाही से हाथ से निकल जाएगा. शेयर्स,जमीन आदि के माध्यम से अच्छा-खासा धन प्राप्त होगा.

undefined

मीन

सम्मान-उपहारों की प्राप्ति होगी.सामाजिक मान- सम्मान-प्रतिष्ठा मिलेगी. संतान पक्ष से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी. नये प्रेम संबंध के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है. आय के नये स्रोत प्राप्त होने की संभावना है. बिजनेस में कुछ भी नया करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola