ePaper

Sagittarius September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें धनु राशि का मासिक राशिफल

Updated at : 30 Aug 2024 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Sagittarius September Horoscope 2024: धनु राशि का सितंबर माह का राशिफल यहां देखें

Sagittarius September Horoscope 2024: धनु राशि का सितंबर माह का राशिफल यहां देखें

Sagittarius September Horoscope 2024: सितंबर माह शुरू होने जा रहा है, ये महीना धनु राशि के लिए कैसा रहेगा यहां जानें

विज्ञापन

Sagittarius September Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि सितंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

Capricorn September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें मकर राशि का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में इस माह संभल कर रहना पड़ेगा. पारिवारिक सुख के स्वामी वृहस्पति छठे भाव में है कुटुंब भाव के स्वामी तीसरे भाव में बैठे है मंगल की दृष्टि दुसरे भाव पर है.पारिवारिक जीवन में अनबन बनेगा.चौथे भाव में राहु है. परिवार के सदस्य के बिच असमंजस की स्थिति बनेगा इसलिए परिवार में बात चित करे समय सावधानी रखे. 16 सितम्बर के बाद समय में सुधार होगा वाहन सुख तथा संपत्ति का लाभ हो सकता है.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार करने वाले इस माह ग्राहक के साथ मिलकर रहे व्यापार भाव में मंगल बैठे है. साझे में व्यापार किए है, उनको संभल कर रहना पड़ेगा.व्यापार में नकारत्मक प्रभाव बढ़ जायेगा. व्यापार में खूब मेहनत करे भविष्य के लिए उत्तम रहेगा.नौकरी करने वाले को 16 सितम्बर तक परेशानी बनेगी.केतु दशम भाव में है अधिकारी के अनबन बनेगा कार्य क्षेत्र में व्यर्थ की बात नहीं करे.सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियो को इस माह उत्तम रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में खूब उन्नति करेगे.पंचम भाव के स्वामी सप्तम भाव में बैठे है जिसे पढाई में आप उन्नति करेगे.सहपाठी के साथ शिक्षक भी सहयोग करेगे नए विषयों को समझने को उत्सुक्त रहेगें. उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले पढाई में उन्नति करेंगे.करियर में परेशानी बनेगी. बड़े अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे.कार्य क्षेत्र में परेशानी बनेगी. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है ठीक ढंग से तैयारी करें.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध में आप प्रसन्न रहेगें.पंचम भाव के स्वामी मंगल सप्तम भाव में है प्रेमी के साथ पहले से समस्या बना हुआ है वह दूर होगा.रिश्ता मजबूत बनेगा प्रेमिका के साथ विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.वैवाहिक जीवन में तनाव होगा माह के दुसरे सप्ताह से रिश्ता में अनबन बनेगा.आपको यह सलाह है पत्नी के साथ प्रेम संबन्ध ठीक रखे, रिश्ता मजबूत होगा.

स्वास्थ्य


स्वास्थ पर ध्यान दे. आपके राशि के स्वामी वृहस्पति छठे भाव में है मंगल सप्तम भाव में बुध आठवें भाव में है स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा.मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें.आप सिर दर्द से परेशान रहेंगे. बावशीर से ग्रस्त है आपको खान पान पर नियंत्रण करना पड़ेगा.

लकी नंबर: 8
लकी कलर: फिरोजा

उपाय


भगवान विष्णु का पूजन करे. श्रीराम स्त्रोत का पाठ करे.
गुरुवार को पिला वस्त्र दान करे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola