Capricorn September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें मकर राशि का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2024 1:13 PM
Capricorn September Horoscope 2024: मकर राशि का सितंबर माह का राशिफल यहां देखें
Capricorn September Horoscope 2024: सितंबर माह की शुरूआत होने वाली है, जानें मकर राशि के लिए कैसा रहेगा ये महीना
Capricorn September Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि सितंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .
Aquarius September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें कुंभ राशि का मासिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन साधारण रहने वाला है.चौथे भाव के स्वामी मंगल छठे भाव में है कुटुंब भाव के स्वामी शनि स्वगृही होकर दुसरे भाव में बैठे है, सूर्य की दृष्टी शनि पर है पारिवारिक जीवन ठीक नहीं रहेगा. परिवार में बेवजह का तनाव बनेगा. संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्य के साथ बहस होगी. इस माह आपको विवेकशीलता लानी होगी. भाई बहन से सहयोग नहीं मिलेगा.आप इस माह परिवार में शांति बनाए रखे.समझदारी से काम करें.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार करने वाले के लिए उत्तम रहेगा. व्यापर में आप व्यस्त रहेंगे.सप्तम भाव में बुध है खूब लाभ मिलेगा. व्यापार में कई तरह से समझौते होंगे. भूमि भवन के व्यापार कर रहे है उनको लाभ होगा. व्यापार में समझौता होगा जिससे अच्छे लाभ होगा. नौकरी करनेवाले को इस माह उतार चढ़ाव बनेगा. नौकरी में स्थान का परिवर्तन हो सकता है. अपना कार्य सही तरीके से करे,ध्यान से करे.सहकर्मी पर विश्वास नहीं करें.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों को यह माह उत्तम रहेगा. शिक्षा में उन्नति करेगे. पंचम भाव में गुरु बैठे है. शिक्षा में आप सफल रहेंगे.उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले आपके लिए सुनहरा अवसर है इसका उपयोग करे. विदेश में पढाई करने का अवसर मिलेगा. करियर में आपको तनाव बनेगा छठे भाव में मंगल बैठे है बिना मतलब के बात नहीं करे अपना कार्य सही तरीके से करे 23 सितम्बर से करियर में परेशानी और बढ़ जाएगी. धैर्य से कार्य करें.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में आप प्रसन्न रहेगें प्रेम भाव के स्वामी शुक्र नवम भाव में है, पंचम भाव में गुरु है प्रेम में विश्वास बनेगा.दोनों यात्रा पर निकलेंगे. प्रेम विवाह की प्रबल योग बन रहा है.प्रेम जीवन में खूब रोमांस करेगे. प्रेमी के साथ समय व्योतित करेगे. वैवाहिक जीवन में पहले से तनाव बना हुआ था वह दूर होगा.पत्नी के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा. अविवाहित लोगो को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा.
स्वास्थ्य
आपके राशि के स्वामी शनि दुसरे भाव में है शनि अष्टम भाव में है मंगल छठे भाव में है.वाहन चलते समय सावधानी रखे.चोट -चपेट लग सकता है .पेट सम्बंधित समस्या बनेगा बाहर का खाना नहीं खाएं.
लकी नंबर: 1
लकी कलर: संतरी
उपाय
मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करे. गरीब लोगों को भोजन कराएं.
ब्राह्मण को भोजन कराएं.
शनिवार को शमी के पेड़ को पूजन करे तथा कला तील दान करें .
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










