Sagittarius Monthly Horoscope September 2025: पुराने कर्जों से राहत मिलेगी, पढ़ें धनु राशि का सितंबर माह का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2025 10:55 AM
धनु राशि का सितंबर 2025 का राशिफल
Sagittarius Monthly Horoscope September 2025: धनु राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना नए अवसर और चुनौतियों का संतुलन लेकर आ रहा है. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा, जबकि करियर में मेहनत का फल मिलेगा. शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता संभव है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे, परंतु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
Sagittarius Monthly Horoscope September 2025: धनु राशि के जातकों के मन में यह सवाल होता है कि आने वाला महीना उनके जीवन के किस क्षेत्र में सफलता या चुनौती लाएगा. परिवार, व्यापार, करियर और प्रेम—इन सब विषयों को लेकर चिंता स्वाभाविक है. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा और किन बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है.
नौकरी तथा पेशा
व्यापारियों के लिए यह माह शुभ फलदायी रहेगा. नए व्यापार की योजना सफल होगी और पुराने कर्जों से राहत मिलेगी. नए ग्राहक जुड़ने से व्यवसाय विस्तार होगा. विशेषकर कंस्ट्रक्शन, आयरन और ऑनलाइन व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय पदोन्नति और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. पुराने अधूरे काम पूरे होंगे और विरोधी भी आपका सहयोग करेंगे. अचानक से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है.
शिक्षा तथा करियर
विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुभ संकेत दे रहा है. थोड़े से प्रयास से पढ़ाई सुचारू रूप से चलेगी. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्र, विशेषकर इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ के क्षेत्र में अच्छे परिणाम पाएंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है. करियर में उन्नति होगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें और विवादों से दूर रहें. अचानक प्रमोशन मिलने की संभावना भी बन रही है.
लव लाइफ तथा वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन इस माह मिश्रित फल देगा. रिश्तों में मजबूती बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें. लिव-इन रिलेशनशिप में पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट देने से रिश्तों में रोमांस और नज़दीकियां बढ़ेंगी. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. साथ ही, विशेष अवसर जैसे जन्मदिन आदि पर पार्टनर से गिफ्ट मिलने की संभावना रहेगी.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही न बरतें. छोटी बीमारी बड़ी परेशानी का रूप ले सकती है. पाचन तंत्र कमजोर रह सकता है, इसलिए हल्का और सुपाच्य भोजन करें तथा बाहर का खाना खाने से बचें. बीच-बीच में जोड़ों का दर्द और हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. सुबह टहलने की आदत अपनाएं और मन को प्रसन्न रखें.
लकी नंबर 8
लकी कलर संतरी
उपाय
- प्रत्येक गुरुवार विष्णु जी की पूजा करें और पीले चंदन का तिलक लगाएं.
- शनिवार को शनि देव की पूजा करें और काले तिल का दान करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










