ePaper

Monthly Kanya Rashifal March 2022: मार्च माह का कन्या राशिफल, जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है

Updated at : 28 Feb 2022 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kanya Rashifal March 2022:  मार्च माह का कन्या राशिफल, जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है

Monthly Kanya Rashifal March 2022: सभी लोग जानना हैं कि नए साल का तीसरा महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा कन्या राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

विज्ञापन

मार्च का माह शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही होगी. आपकी राशि के अनुसार मार्चमहीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी कन्या राशि के अनुसार मार्च 2022 का मासिक राशिफल

कन्या राशि मार्च 2022 क़ा मासिक राशिफल?

सभी लोग जानना हैं कि नए साल का तीसरा महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है। मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं।जाने संजीत कुमार मिश्रा आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन

घर के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता हैं जिसमें सभी सम्मिलित होंगे। इसमें आपके कंधो पर उत्तरदायित्व आएगा जिसका आपको भलीभांति पालन करना होगा। परिवार के लोगों को और अच्छे से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा और सभी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा।

व्यापार व नौकरी

व्यापारियों के लिए यह माह ऊँच-नीच वाला रहेगा। कुछ समय के लिए लाभ में रहेंगे तो वही कुछ समय घाटा भी उठाना पड़ेगा। हालाँकि कुल मिलाकर आप लाभ में ही रहेंगे लेकिन आय आपकी आवश्यकतानुसार नही हो पायेगी। ऐसे में संयम और धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी नौकरी करते हैं तो इस माह उसमे थोड़ा आराम मिलेगा और आप अपना ज्यादातर समय अपनी रुचि के कार्यों को दे पाएंगे।

शिक्षा व करियर

विद्यार्थियों को इस माह संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि मित्र आपके सरल स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। यदि आप कॉलेज में है और किसी चीज़ में मेहनत की है तो उसका क्रेडिट आपके मित्र लेने की कोशिश कर सकते है। ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहे।यदि अभी स्कूल में है और अपने माता-पिता के ही साथ में रहते है तो उनके द्वारा आपकी पढ़ाई को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है।

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन के लिए यह माह अशुभ संकेत लेकर आया है। कुछ बातो को लेकर जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। ऐसे में यदि आपने धैर्य से काम नही लिया तो स्थिति संभलेगी नही। बात रिश्ता टूटने तक भी आ सकती है जिस कारण समाज और परिवार में बेईज्जती का सामना करना पड़ सकता है।यदि सिंगल है तो किसी अपने के ऊपर दिल आ सकता है। आपकी उनके साथ सकारात्मक बातचीत शुरू होगी और मन ही मन आप उन्हें अपना दिल दे सकते है।

स्वास्थ्य

घुटनों में दर्द की समस्या रह सकती है। शुगर ज्यादा रहता है तो इस माह अपना ध्यान रखे क्योंकि उसमे अचानक से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी जिस कारण समस्या बढ़ जाएगी। यदि पहले से कोई गंभीर बीमारी नही है तो भी आपके साथ दुर्घटना होने की संभावना है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: स्लेटी

उपाय –

शनिवारके दिन शनि मंदिर जाए तथा शनिवार को प्रातः काल मे पीपल के पेड़ मे जल डाले

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594 /9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola